विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

भारत के 20 परमाणु रिएक्टरों के निर्माण प्रक्रिया में आधे पहले से निर्माणाधीन हैं: केंद्रीय मंत्री

© AP Photo / Rafiq MaqboolRussian-built Kudankulam Atomic Power Project
Russian-built Kudankulam Atomic Power Project - Sputnik भारत, 1920, 30.07.2026
सब्सक्राइब करें
केंद्रीय परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में अभी फिलहाल 20 परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों पर काम चल रहा है, जिनमें 10 निर्माणाधीन रिएक्टर और 10 पूर्व-परियोजना गतिविधियां शामिल हैं।
उन्होंने राज्यसभा में एक लिखित उतर में कहा कि "निर्माण कार्य के चरम समय के दौरान, प्रत्येक परियोजना में लगभग 8000 व्यक्तियों के रोजगार का अनुमान है।"
मंत्री ने बताया कि "भारत के पास कई स्तरों पर सुरक्षा समीक्षाओं का एक सुदृढ़ नियामक तंत्र मौजूद है। वहीं परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा की निगरानी और समीक्षा परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) द्वारा लगातार की जाती है।"
इसके अलावा उन्होंने रेखांकित किया कि रेडियोआइसोटोप के चिकित्सा अनुप्रयोगों में नई पहलों और निजी उद्योगों एवं अनुसंधान संस्थानों की भागीदारी के तहत आयातित महंगे रेडियोधर्मी मोतियों (माइक्रोस्फीयर) का एक भारतीय संस्करण "90Y-भाभास्फीयर" विकसित किया गया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यह यकृत के उन ट्यूमरों के उपचार के लिए एक जीवनरक्षक उपचार है जिन्हें सर्जरी द्वारा हटाया नहीं जा सकता।

गौरतलब है कि भारत की वर्तमान परमाणु ऊर्जा क्षमता 8.78 गीगावाट (GW) है। हालांकि आने वाले वर्षों में देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता लगभग तीन गुना बढ़ने वाली है। स्वदेशी 700 मेगावाट (MW) रिएक्टरों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से विकसित किए जा रहे 1,000 मेगावाट के रिएक्टरों के साथ स्थापित क्षमता 2031-32 तक 22.38 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान है।
A Russian national flag and flags with the logo of Rosatom flutters at the construction site of a cooling tower at the Kursk II nuclear power plant near the village of Makarovka outside Kurchatov, Kursk region - Sputnik भारत, 1920, 29.07.2026
विश्व
रूस और ब्राज़ील ने यूरेनियम प्रसंस्करण को 25% तक बढ़ाने के समझौते पर किए हस्ताक्षर: रोसाटॉम
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала