विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

फरवरी से लेकर अब तक ईरान से 2,557 भारतीयों को निकाला गया: विदेश राज्य मंत्री

© AP Photo / Manish SwarupA man walks at the airport, with Air India aircrafts parked in the background in New Delhi, India, Tuesday, Oct. 31, 2023.
A man walks at the airport, with Air India aircrafts parked in the background in New Delhi, India, Tuesday, Oct. 31, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 30.07.2026
सब्सक्राइब करें
पश्चिम एशिया में लड़ाई शुरू होने के बाद से लेकर अब तक ईरान से निकाले गए भारतीयों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि 2,557 भारतीय नागरिकों को ईरान से अब तक बाहर निकाला गया है।

मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया, "तेहरान में भारतीय दूतावास ने 2,557 भारतीय नागरिकों को ईरान से आर्मेनिया/अज़रबैजान की सीमा पार करने में मदद की है, ताकि वे आगे भारत आ सकें। सरकार का अनुमान है कि ईरान में लगभग 7,000 भारतीय नागरिक हो सकते हैं, जिनमें मदरसे के छात्र, मेडिकल छात्र, कामगार, नाविक और मछुआरे शामिल हैं।"

राज्यसभा में दिए गए जवाब में आगे बताया गया कि सरकार ने ईरान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों की समस्याओं को ईरानी अधिकारियों के सामने उठाया है जो युद्ध के कारण भारत लौट आए थे। सरकार इसके प्रभाव को कम करने के लिए अन्य विकल्पों पर विचार कर रही है।
विदेश राज्य मंत्री द्वारा दिए गए जवाब में कहा गया, "सरकार ईरान में सुरक्षा स्थिति पर करीब से नज़र रख रही है और हालात के आधार पर भारतीय नागरिकों को समय पर सलाह जारी की है। भारतीय दूतावास के पास भारतीय नागरिकों के संपर्क में रहने के लिए 24/7 इमरजेंसी हेल्पलाइन और ईमेल हैं।"
इसके अलावा जवाब में यह भी बताया गया कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को नवीनतम एडवाइजरी 19 जुलाई को जारी की गई, जिसके तहत ईरान में पहले से मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई कि वे उपलब्ध उड़ान विकल्पों का इस्तेमाल करके कुछ समय के लिए ईरान से बाहर निकलने पर विचार करें।
इसी तरह, ईरान जाने की इच्छा रखने वाले भारतीय नागरिकों को हालात सामान्य होने तक ईरान जाने की योजना को टालने की सलाह दी गई है।
28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर बमबारी की, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता सहित कई लोग मारे गए। इस हमले का जवाब देते हुए ईरान ने क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान और अमेरिका के बीच 39 दिन के बाद युद्ध विराम हुआ और बाद में ईरान और अमेरिका के बीच एक समझौता भी हुआ लेकिन यह भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया।
Indian paratroopers perform a re-enactment of the army landing in Srinagar in 1947, at the Indian Air Force Station on the outskirts of Srinagar, Indian controlled Kashmir, Thursday, Oct. 27, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 30.07.2026
विश्व
भारतीय रक्षा क्षेत्र को AI, साइबर सुरक्षा और एयरोस्पेस विशेषज्ञों की ज़रूरत: वायुसेना प्रमुख
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала