विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

आयुष मंत्रालय और IndiaAI पारंपरिक चिकित्सा में AI के इस्तेमाल के लिए साथ आए

© AP Photo / Ajit SolankiIndians participate in an attempt to create a world record of mass Shirodhara, an Ayurveda therapy that involves gently pouring meditated oil over the forehead
Indians participate in an attempt to create a world record of mass Shirodhara, an Ayurveda therapy that involves gently pouring meditated oil over the forehead - Sputnik भारत, 1920, 31.07.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के आयुष मंत्रालय ने नई तकनीक के इस्तेमाल से आयुष तंत्र को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के IndiaAI के साथ समझौता किया। इसके अंतर्गत आयुष क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा दिया जाएगा।
आयुष तंत्र में शोध और नवाचार को मजबूत करने के लिए AI की क्षमता पर बात करते हुए आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. कविता जैन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आयुष के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जुड़ने से मिली जानकारी के आधार पर शोध, ज्ञान प्रबंधन और नवाचार के नए रास्ते खुलेंगे।
डॉ. कविता जैन ने कहा, "IndiaAI के साथ मिलने से शोध, औषधीय पौधों, दवाओं की देख रेख और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में उन्नत AI क्षमताओं का फायदा उठाने में मदद मिलेगी, जिससे आयुष तंत्र ज्यादा तकनीक आधारित होने के साथ भविष्य के लिए तैयार होगा।"
यह पहल भारत की पारंपरिक दवाओं की विरासत को अत्याधुनिक डिजिटल और AI तकनीक के साथ मिलाने की दिशा में एक अहम कदम है।
Indian paratroopers perform a re-enactment of the army landing in Srinagar in 1947, at the Indian Air Force Station on the outskirts of Srinagar, Indian controlled Kashmir, Thursday, Oct. 27, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 30.07.2026
विश्व
भारतीय रक्षा क्षेत्र को AI, साइबर सुरक्षा और एयरोस्पेस विशेषज्ञों की ज़रूरत: वायुसेना प्रमुख
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала