भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता से भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सहयोग मजबूत होगा: रूसी विदेश मंत्रालय

© Sputnik / Grigory SysoevBRICS
BRICS - Sputnik भारत, 1920, 05.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, 2026 में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हासिल किए गए परिणाम भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करेंगे।
मंत्रालय ने बताया कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह की एक बैठक 4 से 5 अगस्त तक भारत के हैदराबाद में आयोजित की गई जिसमें रूसी विदेश मंत्रालय और प्रॉसिक्यूटर जनरल कार्यालय के विशेषज्ञ वाले एक रूसी अंतर-एजेंसी प्रतिनिधिमंडल ने इसमें हिस्सा लिया।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, "रूस को यकीन है कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान मिले नतीजों से भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में सदस्य देशों के बीच सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक कोशिशों में ब्रिक्स के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा।"

बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के सक्षम प्राधिकरणों के बीच भ्रष्टाचार से निपटने में सहयोग के व्यवहारिक पहलुओं पर चर्चा करने के साथ-साथ आपसी कानूनी मदद को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।

बयान में कहा गया है, "ब्रिक्स के भीतर भ्रष्टाचार रोधी सहयोग पूरी तरह से समानता, आपसी सम्मान और आम सहमति के सिद्धांतो पर आधारित है, इसका उद्देश्य राष्ट्रीय कानूनों का पालन करते हुए सदस्य देशों और उनके नागरिकों की भलाई तथा समृद्धि सुनिश्चित करना है।"

BRICS Anti-Corruption Working Group Meeting  - Sputnik भारत, 1920, 04.08.2026
राजनीति
भारत ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала