यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी निज़नेकाम्स्क शहर पर यूक्रेनी ड्रोन हमला, 13 की मौत और 39 घायल

© Sputnik / Natalia SeliverstovaPolice cars and ambulances.
Police cars and ambulances. - Sputnik भारत, 1920, 10.08.2026
सब्सक्राइब करें
तातारस्तान गणराज्य के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव की प्रेस सेवा के अनुसार, रूसी निज़नेकाम्स्क शहर पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में 13 लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हो गए।
प्रेस सेवा के अनुसार, यूक्रेनी सैन्य बलों ने तातारस्तान गणराज्य के शहर निज़नेकाम्स्क में औद्योगिक और नागरिक ठिकानों पर हमला किया, हमले में घायल लोगों को चिकित्सीय सहायता दी जा रही है।

बयान में कहा गया, "आज सुबह, गणराज्य पर दुश्मन के ड्रोन ने एक और खतरनाक हमला किया। बदकिस्मती से, कुछ लोग मारे गए हैं।"

ड्रोन हमले के बाद मिन्निखानोव ने तत्काल जवाबी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में तातारस्तान समेत रूसी इलाकों के ऊपर 456 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया।
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूसी सेना पूरी फ्रंटलाइन पर आगे बढ़ रही है। उनके मुताबिक, यूक्रेन यह दबाव नहीं झेल पा रहा है और इसलिए नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर "खुले तौर पर आतंकवादी तरीकों" का सहारा ले रहा है।
जून में रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन ने बेलारूस की बच्चों की फुटबॉल टीम को ले जा रही बस पर हमला किया था। हमले में टीम के साथ जा रही एक महिला की मौत हो गई थी और छह बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए थे।
मई में लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (LPR) के स्टारोबेल्स्क में एक छात्रावास पर हुए ड्रोन हमले में 21 लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हुए थे। शहर के एक रिहायशी इलाके पर भी मिसाइल से हमला किया गया था।
Ambulance - Sputnik भारत, 1920, 09.08.2026
यूक्रेन संकट
रूस के बेलगोरोद क्षेत्र पर यूक्रेनी हमले में 3 की मौत, 25 घायल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала