Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

रूस अपने जहाज को ज़ब्त करने की किसी भी कोशिश का जवाब देगा: विशेषज्ञ

© Vitaly AnkovShips of the Russian Pacific Fleet
Ships of the Russian Pacific Fleet - Sputnik भारत, 1920, 13.08.2026
सब्सक्राइब करें
सैन्य विशेषज्ञ ने बताया कि पुतिन की चेतावनी एक साफ संकेत है और पश्चिमी देश जल्द ही इसे समझेंगे, इसमें "उन इलाकों में उनके जहाज़ों को रोकना भी शामिल हो सकता है, जहां उन्हें इसकी सबसे कम उम्मीद होगी।"
प्रशांत बेड़े के अभ्यास के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि किसी भी सागर में रूसी व्यापारिक जहाज़ों को जब्त करने की किसी भी कोशिश का जवाब उसी तरह दिया जाएगा।

रूसी नौसेना से सेवानिवृत्त कैप्टन फर्स्ट रैंक वसीली दांदिकिन ने रूसी व्यापारिक जहाज़ों को जब्त करने की स्थिति में इसी तरह का जवाब दिए जाने वाले रूसी राष्ट्रपति के बयान पर Sputnik को बताया कि "दुश्मन देशों के साथ-साथ उनके मददगारों देशों के जहाज़ों को भी जब्त किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "उसी तरह जवाब देने का मतलब है कि रूस दुश्मन देशों के जहाज़ों के साथ-साथ सहयोग देने वाले देशों के जहाज़ों को भी जब्त करेगा जिन्हें 'फ्रंट' देश कहा जाता है।"

विशेषज्ञ बताते हैं कि दुश्मन देश अब ठीक यही कर रहे हैं, वे लोगों को जहाज़ों से उतार कर चालक दल को गिरफ्तार कर रहे हैं और वह मनगढ़ंत बहानों का सहारा लेकर जहाज़ों को जब्त कर रहे हैं। इसके आगे वह कहते हैं कि इस तरह की कार्यवाहियों का जवाब देने के लिए "रूस के पास प्रशिक्षित लोग और ज़रूरी काबिलियत भी है।"
दांदिकिन ने कहा कि एक पूरी मरीन डिवीजन ने प्रिमोरी में और कमचातका में एक ब्रिगेड ने भी युद्ध का प्रशिक्षण लिया है। इसके अलावा प्रशांत बेड़े के पास विशेष बल, टोही जहाज़ और नेवल एविएशन भी हैं।

दांदिकिन कहते हैं, "हम उनकी कार्यवाही के हिसाब से ही सख्ती से जवाब देंगे। अगर वे हमारे जहाज़ों की जांच करते हैं, तो हम उनके जहाज़ों की जांच करेंगे। अगर वे उन्हें रोकते हैं, तो हम उनके जहाज़ों को रोकेंगे और अगर वे माल जब्त करते हैं, तो हम भी उनका माल जब्त कर लेंगे। जो सही है, वह सही है।"

Combat launch of a missile from the Iskander operational-tactical missile system to destroy hangars with military equipment and ammunition of the Ukrainian Armed Forces during a special military operation. - Sputnik भारत, 1920, 12.08.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना के लिए ईंधन ले जा रहे जहाज और टैंकर पर हमला किया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала