विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत ने कोलंबिया भूकंप पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री की पहली खेप

© Photo : X/@DrSJaishankarIndia sends relief supplies to earthquake-hit Colombia
India sends relief supplies to earthquake-hit Colombia - Sputnik भारत, 1920, 14.08.2026
सब्सक्राइब करें
कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद भारत ने राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए कोलंबिया को 20 मीट्रिक टन (MT) राहत सामग्री की पहली खेप भेज दी है।
कोलंबिया को भेजी गई मदद के बारे में जानकारी देते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को एक्स पर बताया कि भारत इस मुश्किल समय में कोलंबिया के लोगों के साथ खड़ा है।
जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "20 MT राहत सामग्री की पहली खेप में दवाइयां और चिकित्सा उपकरण, अस्थायी शेल्टर के साथ साफ सफाई की सुविधा और आपदा से जुड़ी ज़रूरी दूसरी चीज़ें भी शामिल हैं।"
सोमवार को पश्चिमी कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप ने कई शहरों में भीषण तबाही मचाई, अब तक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 281 हो गई है हालांकि अभी भी 379 लोग लापता हैं जिन्हें लगातार खोजा जा रहा है।
इसके अलावा भूकंप से 3,971 लोग घायल भी हुए हैं जिनका उपचार जारी है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала