https://hindi.sputniknews.in/20260817/bhaarit-ke-upi-kaa-bdhaa-daayriaa-ktri-se-paise-bhejnaa-hogaa-aasaan-11977235.html
भारत के UPI का बढ़ा दायरा, कतर से पैसे भेजना होगा आसान
भारत के UPI का बढ़ा दायरा, कतर से पैसे भेजना होगा आसान
Sputnik भारत
कतर पोस्ट ने भारतीय UPI आधारित रेमिटेंस सेवा शुरू की है जिससे कतर में रहने वाले भारतीय प्रवासी अब और आसानी से पैसे घर भेज सकेंगे।
2026-08-17T19:43+0530
2026-08-17T19:43+0530
2026-08-17T19:43+0530
विश्व
भारत
आत्मनिर्भर भारत
भारत का विकास
भारत सरकार
दिल्ली
एकीकृत भुगतान इंटरफेस (upi)
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/06/01/11068903_0:0:1200:675_1920x0_80_0_0_6830bb6f026509ed87ad534799c443af.jpg
PosTransfer नाम की इस सेवा को कतर पोस्ट ने इंडिया पोस्ट, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) और NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) के साथ मिलकर शुरू किया है।इस पहल का उद्देश्य कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए भारत में पैसे भेजने की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाना है, क्योंकि भारतीय समुदाय अपने परिवारों की मदद के लिए नियमित रूप से पैसे भेजता है। यह सेवा कतर में 15 अगस्त 2026 से उपलब्ध कराई गई।UPI से संचालित PosTransfer विदेश से भारत में पैसे भेजने की अंतरराष्ट्रीय सेवा है, जो यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के इंटरकनेक्शन प्लेटफॉर्म (UPU-IP) को भारत की यूपीआई प्रणाली से जोड़ती है।इंडिया पोस्ट दूसरे देशों के पोस्टल ऑपरेटर्स के साथ मिलकर UPI आधारित PosTransfer के और कॉरिडोर शुरू करने के लिए भी काम कर रहा है, जिससे प्रवासी भारतीयों के लिए इंटरनेशनल फाइनेंशियल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
भारत
दिल्ली
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/06/01/11068903_150:0:1050:675_1920x0_80_0_0_733dca1a9d81918b7ee4df67bc87dcbf.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत का विकास, भारत सरकार, दिल्ली , एकीकृत भुगतान इंटरफेस (upi)
भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत का विकास, भारत सरकार, दिल्ली , एकीकृत भुगतान इंटरफेस (upi)
भारत के UPI का बढ़ा दायरा, कतर से पैसे भेजना होगा आसान
कतर पोस्ट ने भारत की UPI प्रणाली पर आधारित रेमिटेंस सेवा शुरू की है, जिससे कतर में रहने वाले भारतीय प्रवासी अब और आसानी से पैसे घर भेज सकेंगे।
PosTransfer नाम की इस सेवा को कतर पोस्ट ने इंडिया पोस्ट, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) और NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) के साथ मिलकर शुरू किया है।
इस पहल का उद्देश्य कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए भारत में पैसे भेजने की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाना है, क्योंकि भारतीय समुदाय अपने परिवारों की मदद के लिए नियमित रूप से पैसे भेजता है। यह सेवा कतर में 15 अगस्त 2026 से उपलब्ध कराई गई।
भारत सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार कतर में भारतीय दूतावास के चार्ज डी'अफेयर्स, संदीप कुमार ने इस मौके पर दोहा के लुलु मॉल में कतर पोस्ट आउटलेट का दौरा कर इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगो से बातचीत की, जिसमें उन्होंने भारत और कतर के बीच डिजिटल वित्तीय आदान प्रदान और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने वाली इस पहल के महत्व को रेखांकित किया।
UPI से संचालित PosTransfer विदेश से भारत में पैसे भेजने की अंतरराष्ट्रीय सेवा है, जो यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के इंटरकनेक्शन प्लेटफॉर्म (UPU-IP) को भारत की यूपीआई प्रणाली से जोड़ती है।
इंडिया पोस्ट दूसरे देशों के पोस्टल ऑपरेटर्स के साथ मिलकर UPI आधारित PosTransfer के और कॉरिडोर शुरू करने के लिए भी काम कर रहा है, जिससे प्रवासी भारतीयों के लिए इंटरनेशनल फाइनेंशियल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।