विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

कड़ाके की ठंड में भी भारतीय सेना के वाहनों को ताकत देगा स्वदेशी XWG डीजल

© Photo : X/HardeepSPuriBPCL flags off first Extreme Weather Grade diesel rake
BPCL flags off first Extreme Weather Grade diesel rake - Sputnik भारत, 1920, 17.08.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए अत्यधिक कठिन मौसम में काम करने वाले पहले डीजल (XWG) रेक को बीना रिफाइनरी से रवाना किया गया, जिसे भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने भारतीय सेना के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभियानों के लिए विकसित किया है।
भारतीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष डीजल शून्य से कई डिग्री नीचे के बेहद चुनौतीपूर्ण मौसम में भी भारतीय सेना के वाहनों और उपकरणों को सुचारू रूप से चलते रहने के लिए तैयार किया गया है।
इस डीजल को BPCL के कॉर्पोरेट अनुसंधान एवं विकास केंद्र (CRDC) और बीना रिफाइनरी द्वारा देश में ही विकसित किया गया है।

भारतीय पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने बताया, "बहुत ज्यादा ठंड के लिए तैयार किया गया यह ईंधन अत्यधिक ठंड में स्टार्ट होने की क्षमता, बेहतर प्रदर्शन और अधिक भरोसेमंद संचालन पक्का करता है, जिससे हमारी सेना सबसे मुश्किल इलाकों में भी ज्यादा आत्मविश्वास के साथ काम कर सकती है।"

आगे मंत्री पुरी ने लिखा कि यह ईंधन आत्मनिर्भरता की दिशा में एक गर्व भरा कदम है जो भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूत करने के साथ-साथ विकसित भारत के विजन को ताकत देगा।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала