विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

रूस म्यांमार के पहले अंतरिक्ष यात्री को प्रशिक्षण देगा: रोस्कोसमोस

© Photo : Roscosmos State Space CorporationRoscosmos, the International Space Station (ISS)
Roscosmos, the International Space Station (ISS) - Sputnik भारत, 1920, 19.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी 'रोस्कोसमोस' ने बुधवार को कहा कि रूसी विशेषज्ञ म्यांमार के पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करेंगे।
बयान में कहा गया, "रोस्कोसमोस रूसी मानकों के अनुसार म्यांमार के अंतरिक्ष यात्रियों का शुरुआती चयन और प्रशिक्षित करेगा।"
दरअसल, मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद दस्तावेज़ों के आदान-प्रदान का समारोह हुआ।
रोस्कोसमोस के प्रमुख दिमित्री बाकानोव और म्यांमार स्पेस एजेंसी के प्रमुख सोए मिंट मौंग ने सैटेलाइट नेविगेशन, मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान, कॉस्पस-सारसैट खोज और बचाव प्रणाली और पृथ्वी के निकट बाह्य अंतरिक्ष में खतरनाक स्थितियों के लिए चेतावनी प्रणाली पर काम करने में सहयोग को औपचारिक रूप देने वाले एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
"बाद में, म्यांमार और रोस्कोसमोस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला, वैलेन्टिना तेरेश्कोवा के नाम पर बने राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में मेमोरैंडम की शर्तों को लागू करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए," बयान में कहा गया।
गौरतलब है कि हस्ताक्षर किए गए अनुबंध में म्यांमार के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए प्रशिक्षण और चिकित्सा जांच, साथ ही म्यांमार के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय 'कॉस्पस-सारसैट' खोज और बचाव प्रणाली स्थापित करने की व्यवस्था शामिल है।
This undated photo provided by Roscosmos shows the International Space Station. On Monday, Oct. 9, 2023, the Russian space agency said there was a leak in a backup coolant line for a new science lab at the station, but the crew and station aren't in danger - Sputnik भारत, 1920, 28.07.2026
रूस की खबरें
रूस ने महंगे ज़ेनॉन की जगह किफायती क्रिप्टॉन पर आधारित अंतरिक्ष इंजन पेश किया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала