यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन के रुख के कारण शांति वार्ता की दिशा में आशावाद का कोई आधार नहीं: क्रेमलिन

© Sputnik / Yuri KochetkovMoscow Kremlin
Moscow Kremlin - Sputnik भारत, 1920, 20.08.2026
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने गुरुवार को कहा कि कीव के मौजूदा रुख को देखते हुए फिलहाल शांति वार्ता की दिशा में आशावाद का कोई आधार नहीं है।

पेसकोव ने पत्रकारों से कहा, "फिलहाल कीव शासन की स्थिति को देखते हुए, फिलहाल शांति वार्ता की दिशा में आशावाद का कोई आधार नहीं है।"

प्रवक्ता ने कहा कि विशेष सैन्य अभियान अभी चल रहा है और अग्रिम मोर्चे के हालात खुद ब ख़ुद ही सब कुछ बयां कर रहे हैं।

दिमित्री पेसकोव के अन्य बयान:
रूस उन सभी देशों के प्रयासों की सराहना करता है, जो ईमानदारी से समाधान की दिशा में मदद करना चाहते हैं। हालांकि, ऐसे देशों की संख्या अभी कम है।
विटकॉफ और कुशनर की रूस यात्रा की कोई निश्चित तारीख अभी तय नहीं हुई है। विटकॉफ और कुशनर का मास्को में स्वागत है और वे पुतिन के लिए स्वागत योग्य वार्ताकार हैं।
यूक्रेन का साथ देने को लेकर पश्चिम में निश्चित रूप से थकान बढ़ रही है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала