https://hindi.sputniknews.in/20260821/maasko-men-rikshaa-prtishthaan-pri-asfl-hmle-ke-silsile-men-8-log-giriftaari-snghiiy-surikshaa-sevaa-12012870.html
मास्को में रक्षा प्रतिष्ठान पर असफल हमले के सिलसिले में 8 लोग गिरफ्तार: संघीय सुरक्षा सेवा
मास्को में रक्षा प्रतिष्ठान पर असफल हमले के सिलसिले में 8 लोग गिरफ्तार: संघीय सुरक्षा सेवा
Sputnik भारत
यूक्रेन द्वारा रची गई साज़िश के तहत मास्को क्षेत्र में एक रक्षा कंपनी पर 15 फर्स्ट-पर्सन व्यू ड्रोन से हमले की नाकाम कोशिश के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, रूसी संघीय सुरक्षा सेवा शुक्रवार को बताया।
2026-08-21T14:10+0530
2026-08-21T14:10+0530
2026-08-21T14:30+0530
यूक्रेन संकट
यूक्रेन
यूक्रेन सशस्त्र बल
मास्को
राष्ट्रीय सुरक्षा
रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी)
सुरक्षा बल
वायु रक्षा
रक्षा मंत्रालय (mod)
रक्षा-पंक्ति
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0a/1d/8335623_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_8de8482bf9a81fa57f259201fe99435a.jpg
दरअसल, इसी वर्ष जून महीने में एफएसबी ने मॉस्को क्षेत्र में एक रणनीतिक रक्षा प्रतिष्ठान पर तोड़फोड़ और आतंकवादी हमला करने की यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों की कोशिश को नाकाम कर दिया था। इस हमले के लिए यूरोपीय संघ के देशों से तस्करी करके लाए गए 15 एफपीवी ड्रोन का इस्तेमाल किया जाना था, जिनमें शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण लगे हुए थे।गिरफ़्तारी के दौरान हथियारबंद प्रतिरोध करने वाले उसके एक साथी को मार गिराया गया।रूस के मुरमंस्क क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया है। उस पर मॉस्को में सरकारी इमारतों, परिवहन सुविधाओं और सार्वजनिक स्थानों की टोह लेने के लिए एफपीवी ड्रोन उड़ाने की कोशिश करने का आरोप है, संघीय सुरक्षा सेवा ने बताया।एफएसबी के अनुसार, युद्ध मोर्चे पर रूसी सशस्त्र बलों के बढ़ते दबाव और लंबी दूरी की मिसाइलों तथा ड्रोन का इस्तेमाल करके मॉस्को क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाने में असमर्थ होने के कारण यूक्रेन अब लक्ष्यों के बेहद करीब से लॉन्च किए गए कम दूरी के ड्रोन का इस्तेमाल करके मॉस्को और मॉस्को क्षेत्र में तोड़फोड़ और आतंकवादी कृत्य करने के अपने प्रयासों को तेज कर रहा है।एफएसबी ने आगे बताया कि गिरफ्तार विदेशी नागरिक ने यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए मॉस्को के एक रेलवे स्टेशन पर पेट्रोलियम उत्पाद ले जाने वाली ट्रेनों की निगरानी की।
https://hindi.sputniknews.in/20260821/riuusii-vaayu-rikshaa-prnaaliyon-ne-riaat-bhri-men-325-yuukrenii-drion-maari-giriaae-riuusii-rikshaa-mntraaly-12012164.html
यूक्रेन
मास्को
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0a/1d/8335623_341:0:3072:2048_1920x0_80_0_0_baa5c3d550ac9da0835ed28ee55425ea.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
यूक्रेन , यूक्रेन सशस्त्र बल, मास्को , राष्ट्रीय सुरक्षा, रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) , सुरक्षा बल, वायु रक्षा, रक्षा मंत्रालय (mod), रक्षा-पंक्ति , ड्रोन, ड्रोन हमला
यूक्रेन , यूक्रेन सशस्त्र बल, मास्को , राष्ट्रीय सुरक्षा, रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) , सुरक्षा बल, वायु रक्षा, रक्षा मंत्रालय (mod), रक्षा-पंक्ति , ड्रोन, ड्रोन हमला
मास्को में रक्षा प्रतिष्ठान पर असफल हमले के सिलसिले में 8 लोग गिरफ्तार: संघीय सुरक्षा सेवा
14:10 21.08.2026 (अपडेटेड: 14:30 21.08.2026) यूक्रेन द्वारा रची गई साज़िश के तहत मॉस्को क्षेत्र में एक रक्षा कंपनी पर 15 एफपीवी ड्रोन से हमला करने की नाकाम कोशिश के सिलसिले में 8 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने शुक्रवार को बताया।
दरअसल, इसी वर्ष जून महीने में एफएसबी ने मॉस्को क्षेत्र में एक रणनीतिक रक्षा प्रतिष्ठान पर तोड़फोड़ और आतंकवादी हमला करने की यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों की कोशिश को नाकाम कर दिया था। इस हमले के लिए यूरोपीय संघ के देशों से तस्करी करके लाए गए 15 एफपीवी ड्रोन का इस्तेमाल किया जाना था, जिनमें शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण लगे हुए थे।
रूसी दंड संहिता की धारा 205 (आतंकवादी कृत्य) के भाग 2 और धारा 205.4 (आतंकवादी समूह में शामिल होना) के भाग 2 के तहत शुरू किए गए आपराधिक मामले में नियोजित आतंकवादी हमले के मुख्य आरोपी और उसके सात साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बयान में कहा गया।
गिरफ़्तारी के दौरान हथियारबंद प्रतिरोध करने वाले उसके एक साथी को मार गिराया गया।
रूस के मुरमंस्क क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया है। उस पर मॉस्को में सरकारी इमारतों, परिवहन सुविधाओं और सार्वजनिक स्थानों की टोह लेने के लिए एफपीवी ड्रोन उड़ाने की कोशिश करने का आरोप है, संघीय सुरक्षा सेवा ने बताया।
एफएसबी के अनुसार, युद्ध मोर्चे पर रूसी सशस्त्र बलों के बढ़ते दबाव और लंबी दूरी की मिसाइलों तथा ड्रोन का इस्तेमाल करके मॉस्को क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाने में असमर्थ होने के कारण यूक्रेन अब लक्ष्यों के बेहद करीब से लॉन्च किए गए कम दूरी के ड्रोन का इस्तेमाल करके मॉस्को और मॉस्को क्षेत्र में तोड़फोड़ और
आतंकवादी कृत्य करने के अपने प्रयासों को तेज कर रहा है।
"इसी तरह, अगस्त 2026 में मुरमंस्क क्षेत्र में रूस-नॉर्वे सीमा की ओर यात्रा करते समय एक विदेशी नागरिक को सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने के नियमों का उल्लंघन करने के कारण हिरासत में लिया गया। वह सरकारी इमारतों, परिवहन अवसंरचना सुविधाओं और सार्वजनिक सभा स्थलों की टोह लेने के लिए मॉस्को में एक एफपीवी ड्रोन लॉन्च करने के प्रयास में शामिल था," बयान में आगे कहा गया।
एफएसबी ने आगे बताया कि गिरफ्तार विदेशी नागरिक ने
यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए मॉस्को के एक रेलवे स्टेशन पर पेट्रोलियम उत्पाद ले जाने वाली ट्रेनों की निगरानी की।