https://hindi.sputniknews.in/20260822/paanch-saal-men-riuus-ne-bnaae-230-se-jyaadaa-jhaaj-inmen-tiin-primaanu-aaisbrekri-bhii-shaamil-12025115.html
पांच साल में रूस ने बनाए 230 से ज्यादा जहाज, इनमें तीन परमाणु आइसब्रेकर भी शामिल
पांच साल में रूस ने बनाए 230 से ज्यादा जहाज, इनमें तीन परमाणु आइसब्रेकर भी शामिल
Sputnik भारत
रूस में पिछले पांच वर्षों के दौरान 230 से ज्यादा जहाजों का निर्माण किया गया है, जिनमें तीन परमाणु आइसब्रेकर भी शामिल हैं। 22.08.2026, Sputnik भारत
2026-08-22T19:34+0530
2026-08-22T19:34+0530
2026-08-22T19:34+0530
रूस की खबरें
रूस
तकनीकी विकास
भारतीय नौसेना
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/03/1b/1312289_0:197:3075:1926_1920x0_80_0_0_401c8a642929cf8d063268aded73a843.jpg
रूस के परिवहन मंत्री आंद्रेई निकितिन ने शनिवार को रूसी परिवहन विश्वविद्यालय में उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय और परिवहन मंत्रालय की संयुक्त बैठक के दौरान यह जानकारी दी।रूस अपने आइसब्रेकर बेड़े का विस्तार भी जारी रख रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जून में कहा था कि देश नए आइसब्रेकर और टैंकरों का निर्माण जारी रखेगा।रूस के आर्कटिक बेड़े में फिलहाल 42 आइसब्रेकर हैं, जिनमें आठ परमाणु ऊर्जा से संचालित और 34 डीजल आइसब्रेकर शामिल हैं।गौर करने वाली बात यह है कि हाल के वर्षों में रूसी शिपयार्डों ने भारत के लिए भी युद्धपोत बनाए हैं। कैलिनिनग्राद के यंतर शिपयार्ड में बने स्टील्थ फ्रिगेट INS तुशील को दिसंबर 2024 और INS तमाल को जुलाई 2025 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
https://hindi.sputniknews.in/20260814/bhaarit-kii-videshii-aarithik-rinniiti-men-aariktik-kaa-mhtv-bdh-rihaa-hai-bhaaritiiy-adhikaariii-11957462.html
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/03/1b/1312289_0:0:2731:2048_1920x0_80_0_0_4d7c57a7ef986e80437b766f9f5b2bf4.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , तकनीकी विकास , भारतीय नौसेना
रूस , तकनीकी विकास , भारतीय नौसेना
पांच साल में रूस ने बनाए 230 से ज्यादा जहाज, इनमें तीन परमाणु आइसब्रेकर भी शामिल
रूस में पिछले पांच वर्षों के दौरान 230 से ज्यादा जहाजों का निर्माण किया गया है, जिनमें तीन परमाणु आइसब्रेकर भी शामिल हैं।
रूस के परिवहन मंत्री आंद्रेई निकितिन ने शनिवार को रूसी परिवहन विश्वविद्यालय में उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय और परिवहन मंत्रालय की संयुक्त बैठक के दौरान यह जानकारी दी।
निकितिन ने कहा, "पिछले पांच वर्षों में घरेलू शिपयार्डों में 230 से अधिक जहाज बनाए गए हैं। इनमें परिवहन मंत्रालय के आदेश पर तैयार किए गए तीन अनोखे परमाणु आइसब्रेकर – आर्कटिका, साइबेर और यूराल – भी शामिल हैं।"
रूस अपने आइसब्रेकर बेड़े का विस्तार भी जारी रख रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जून में कहा था कि देश नए आइसब्रेकर और टैंकरों का निर्माण जारी रखेगा।
रूस के आर्कटिक बेड़े में फिलहाल 42 आइसब्रेकर हैं, जिनमें आठ परमाणु ऊर्जा से संचालित और 34 डीजल आइसब्रेकर शामिल हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि हाल के वर्षों में रूसी शिपयार्डों ने भारत के लिए भी युद्धपोत बनाए हैं। कैलिनिनग्राद के यंतर शिपयार्ड में बने स्टील्थ फ्रिगेट INS तुशील को दिसंबर 2024 और INS तमाल को जुलाई 2025 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।