यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के युझ्नी पोर्ट को बनाया निशाना, सैन्य जरूरतों के लिए हो रहा था इस्तेमाल

© AP PhotoGeran drone
Geran drone - Sputnik भारत, 1920, 23.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सेना यूक्रेन की सैन्य जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे और समुद्री जहाजों पर हमले जारी रख रही है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि रूसी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में स्थित युझ्नी बंदरगाह पर ड्रोन से निशाना बनाया।
मंत्रालय ने कहा, "मानवरहित हवाई वाहनों के हमलों से ओडेसा क्षेत्र के युझ्नी बंदरगाह में ईंधन और स्नेहक वाले पांच टैंक तथा सैन्य माल उतारने और उसके भंडारण के लिए इस्तेमाल होने वाली बंदरगाह सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।"
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में बुनियादी ढांचे पर रूसी हमलों को प्रभावी और समय पर उठाया गया कदम बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे सैन्य उपकरण और गोला-बारूद की आपूर्ति, सैनिकों की अदला-बदली और रक्षा उद्योग का काम प्रभावित होता है।
पुतिन के मुताबिक, रूस ने अपने हमले तब बढ़ाए, जब कीव ने रूसी नागरिक और लॉजिस्टिक्स ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज किए।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा था कि कीव ने रूस की आर्थिक सुविधाओं पर हमले शुरू कर खुद ही "पैंडोरा का पिटारा" खोल दिया, लेकिन इससे संघर्ष में कोई निर्णायक बदलाव नहीं आया।
Russian President Vladimir Putin points during a meeting with foreign policy experts at the Valdai Discussion Club in the Black Sea resort of Sochi, Russia, Thursday, Nov. 7, 2024. - Sputnik भारत, 1920, 22.08.2026
यूक्रेन संकट
यूक्रेन पर रूसी हमले प्रभावी, मोर्चे पर सैनिकों की कर रहे मदद: पुतिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала