भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत भेजे जाएंगे रूस के 5 लाख सेब के पौधे, पुतिन को दी गई जानकारी

© Sputnik / Konstantin Mihalchevskiy / मीडियाबैंक पर जाएंApples
Apples - Sputnik भारत, 1920, 25.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूस का स्तावरोपोल क्षेत्र इस साल भारत को सेब के 5 लाख पौधे निर्यात करेगा। क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर व्लादिमीरोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह जानकारी दी।
व्लादिमीरोव ने बताया कि स्तावरोपोल पहले सेब उत्पादन के मामले में रूस में 30वें स्थान पर था, लेकिन अब देश के शीर्ष पांच क्षेत्रों में शामिल हो गया है।
उन्होंने कहा, "सोवियत काल से अब तक हमने भारत को सेब का एक भी पौधा निर्यात नहीं किया था। इस साल हम वहां 5 लाख पौधे भेज रहे हैं।"
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को मॉस्को का दौरा किया। यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापार, अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर चर्चा की।
Встреча президента Владимира Путина и главы МИД Индии Джайшанкара в Москве - Sputnik भारत, 1920, 24.08.2026
भारत-रूस संबंध
क्रेमलिन में जयशंकर से मिले पुतिन, मोदी के साथ जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала