यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के युज़्नी पोर्ट को बनाया निशाना, सैन्य जरूरतों के लिए हो रहा था इस्तेमाल

© AP PhotoGeran drone
Geran drone - Sputnik भारत, 1920, 25.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सेना यूक्रेन की सैन्य जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे और जहाजों पर हमले जारी रख रही है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि रूसी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में स्थित युज़्नी बंदरगाह में एक मालवाहक जहाज और सैन्य सामग्री उतारने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।
बयान में कहा गया, "बीती रात युज़्नी बंदरगाह में ड्रोन हमले से उस मालवाहक जहाज को नुकसान पहुंचा, जो यूक्रेनी सेना के लिए सामान लेकर आया था। इसके अलावा सैन्य सामग्री उतारने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया।"
इससे पहले एक रूसी पत्रकार को दिए इंटरव्यू में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन के इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर हमले प्रभावी हैं और सही समय पर किए जा रहे हैं, जिससे रूसी सैनिकों को अपने लड़ाकू मिशन पूरे करने में मदद मिलती है।
पुतिन का कहना है कि इन हमलों से हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई बाधित होती है और अग्रिम मोर्चे पर सैनिकों की अदला-बदली में रुकावट आती है। साथ ही, इनसे यूक्रेन की डिफेंस इंडस्ट्री की कंपनियों की हथियार बेहतर बनाने की क्षमता भी असर पड़ता है।
Russian President Vladimir Putin points during a meeting with foreign policy experts at the Valdai Discussion Club in the Black Sea resort of Sochi, Russia, Thursday, Nov. 7, 2024. - Sputnik भारत, 1920, 22.08.2026
यूक्रेन संकट
यूक्रेन पर रूसी हमले प्रभावी, मोर्चे पर सैनिकों की कर रहे मदद: पुतिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала