https://hindi.sputniknews.in/20260826/bhaarit-ne-haaii-eltiityuud-kmbait-pairiaashuut-sistm-kaa-sfl-priiikshn-kiyaa-12056291.html
भारत ने हाई-एल्टीट्यूड कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण किया
भारत ने हाई-एल्टीट्यूड कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण किया
Sputnik भारत
भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे ड्रॉप ज़ोन में से एक पर अपने सैन्य कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (MCPS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
2026-08-26T12:25+0530
2026-08-26T12:25+0530
2026-08-26T12:36+0530
डिफेंस
भारत
आत्मनिर्भर भारत
भारत सरकार
भारत का विकास
रक्षा मंत्रालय (mod)
रक्षा-पंक्ति
राष्ट्रीय सुरक्षा
नियंत्रण रेखा
लद्दाख
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/1a/12057546_0:226:1718:1192_1920x0_80_0_0_153a5b2cdb8d01fcad344a35e36223a4.jpg
यह परीक्षण दक्षिण-पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास न्योमा में किया गया। न्योमा लड़ाकू विमानों के संचालन के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे एयरबेस में से एक है।डीआरडीओ ने बुधवार को बताया कि ट्रायल के दौरान, ADRDE के टेस्ट जंपर्स ने समुद्र तल से 22,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। पैराशूट को 20,000 फीट की ऊंचाई पर खोला गया और जंपर्स 13,700 फीट की ऊंचाई पर सुरक्षित रूप से उतरे। यह परीक्षण माइनस 15°C तक के तापमान में किया गया।
https://hindi.sputniknews.in/20260825/bhaarit-ne-maanvrihit-rikshaa-kshmtaaon-ko-bdhaavaa-dene-hetu-svdeshii-gais-tribaain-injnon-kaa-kiyaa-anaavrin-12050705.html
भारत
नियंत्रण रेखा
लद्दाख
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/1a/12057546_0:0:1712:1284_1920x0_80_0_0_dcbe897ff8b47c08dc817ebf94c8cd32.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत सरकार, भारत का विकास, रक्षा मंत्रालय (mod), रक्षा-पंक्ति , राष्ट्रीय सुरक्षा, नियंत्रण रेखा, लद्दाख, drdo
भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत सरकार, भारत का विकास, रक्षा मंत्रालय (mod), रक्षा-पंक्ति , राष्ट्रीय सुरक्षा, नियंत्रण रेखा, लद्दाख, drdo
भारत ने हाई-एल्टीट्यूड कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण किया
12:25 26.08.2026 (अपडेटेड: 12:36 26.08.2026) भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे ड्रॉप ज़ोन में से एक में अपने सैन्य कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (MCPS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
यह परीक्षण दक्षिण-पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास न्योमा में किया गया। न्योमा लड़ाकू विमानों के संचालन के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे एयरबेस में से एक है।
एमसीपीएस को डीआरडीओ के आगरा स्थित 'हवाई वितरण अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान' (ADRDE) और बेंगलुरु स्थित 'रक्षा जैव इंजीनियरिंग और विद्युत चिकित्सा प्रयोगशाला' ने डिजाइन और विकसित किया है।
डीआरडीओ ने बुधवार को बताया कि ट्रायल के दौरान, ADRDE के टेस्ट जंपर्स ने समुद्र तल से 22,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। पैराशूट को 20,000 फीट की ऊंचाई पर खोला गया और जंपर्स 13,700 फीट की ऊंचाई पर सुरक्षित रूप से उतरे। यह परीक्षण माइनस 15°C तक के तापमान में किया गया।
डीआरडीओ ने कहा, "सफल परीक्षण ने अत्यधिक ऊंचाई वाली परिस्थितियों में एमसीपीएस की प्रभावकारिता, विश्वसनीयता और सामरिक उपयोगिता को प्रदर्शित किया, जिससे महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को बल मिला।"