https://hindi.sputniknews.in/20260827/adhyksh-ke-tauri-pri-bhaarit-12-13-sitnbri-ko-briks-smmlen-kii-mejbaanii-ke-lie-taiyaari-12069408.html
अध्यक्ष के तौर पर भारत 12-13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मलेन की मेजबानी के लिए तैयार
अध्यक्ष के तौर पर भारत 12-13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मलेन की मेजबानी के लिए तैयार
Sputnik भारत
भारत ने गुरूवार को अध्यक्ष के तौर पर ब्रिक्स सम्मेलन का ऐलान कर दिया जिसका आयोजन 12 से 13 सितंबर को नई दिल्ली में किया जाएगा।
2026-08-27T12:48+0530
2026-08-27T12:48+0530
2026-08-27T13:08+0530
राजनीति
भारत
भारत सरकार
ब्रिक्स
ब्रिक्स का विस्तारण
विदेश मंत्रालय
भारत का विदेश मंत्रालय (mea)
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/1b/12070300_0:160:3073:1888_1920x0_80_0_0_9e1c0a543ee58fa81ca4eab4a539d5eb.jpg
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, "भारत अध्यक्ष के रूप में 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों के नेताओं के साथ-साथ आउटरीच के लिए आमंत्रित लोग भी शामिल होंगे।"बयान के अनुसार, "नेता साझा प्राथमिकताओं पर ब्रिक्स के भीतर सहयोग को मज़बूत करने और आपसी महत्व के वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।"भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता कर चुका है। भारत ने 1 जनवरी 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली।वर्ष 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है क्योंकि इस साल ब्रिक्स अपनी स्थापना के बीस साल पूरे कर रहा है।
https://hindi.sputniknews.in/20260812/iiriaan-briks-nyuu-devlpment-baink-men-shaamil-hone-kii-yojnaa-bnaa-rihaa-hai-iiriaanii-kendriiy-baink-ke-gvrinri-11933133.html
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/1b/12070300_171:0:2900:2047_1920x0_80_0_0_b607fb57bd2814e45c4e5d76ad5007d6.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
भारत, भारत सरकार, ब्रिक्स, ब्रिक्स का विस्तारण , विदेश मंत्रालय, भारत का विदेश मंत्रालय (mea)
भारत, भारत सरकार, ब्रिक्स, ब्रिक्स का विस्तारण , विदेश मंत्रालय, भारत का विदेश मंत्रालय (mea)
अध्यक्ष के तौर पर भारत 12-13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मलेन की मेजबानी के लिए तैयार
12:48 27.08.2026 (अपडेटेड: 13:08 27.08.2026) भारत ने गुरूवार को अध्यक्ष के तौर पर ब्रिक्स सम्मेलन का ऐलान कर दिया जिसका आयोजन 12 से 13 सितंबर को नई दिल्ली में किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, "भारत अध्यक्ष के रूप में 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों के नेताओं के साथ-साथ आउटरीच के लिए आमंत्रित लोग भी शामिल होंगे।"
बयान में आगे कहा गया कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का मुख्य विषय लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण है। यह विषय प्रधानमंत्री मोदी के उस विज़न को दर्शाता है जिसमें लोगों को केंद्र में रखा जाता है और जिसकी बुनियाद "मानवता सर्वोपरि" की भावना पर टिकी है।
बयान के अनुसार, "नेता साझा प्राथमिकताओं पर ब्रिक्स के भीतर सहयोग को मज़बूत करने और आपसी महत्व के वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।"
भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत की अध्यक्षता में, देश भर के 25 से ज़्यादा शहरों में 350 से अधिक बैठकें और उच्च-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य ब्रिक्स की रणनीतिक साझेदारी को राजनीतिक और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय, तथा सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान जैसे तीन मुख्य स्तंभों के आधार पर और मज़बूत करना था।
भारत
ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता कर चुका है। भारत ने 1 जनवरी 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली।
वर्ष 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है क्योंकि इस साल ब्रिक्स अपनी स्थापना के बीस साल पूरे कर रहा है।