Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

रूस के पास दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है: विशेषज्ञ

© Sputnik / Kristina KormilitsynaView of Moscow. File photo
View of Moscow. File photo - Sputnik भारत, 1920, 29.08.2026
सब्सक्राइब करें
प्लेखानोव रूसी अर्थशास्त्र विश्वविद्यालय के हायर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की उप प्रमुख यूलिया कोवालेन्को ने Sputnik को बताया कि रूस के पास तकनीकी विकास, उत्पादन बढ़ाने और घरेलू आय में वृद्धि के जरिए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों और Sputnik की गणना के अनुसार, रूस पिछले वर्ष दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। पहली बार क्रय शक्ति समता (PPP) के आधार पर उसका सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 7 ट्रिलियन डॉलर से अधिक रहा। इस मानक पर दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाएं चीन, अमेरिका और भारत हैं।
विशेषज्ञ ने कहा, "क्रय शक्ति के आधार पर रूस की अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया है। देश के आगे विकास और वैश्विक आर्थिक रैंकिंग में अपनी स्थिति बेहतर करने की काफी संभावनाएं हैं। निकट भविष्य में रूस का तीसरे स्थान पर पहुंचना मुश्किल है, लेकिन वास्तव में यह संभव है।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि नई प्रौद्योगिकियां और वैज्ञानिक अनुसंधान देश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने से रूस को नए बाजारों में प्रवेश करने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और सामाजिक तथा वित्तीय स्थिरता मजबूत करने में मदद मिलेगी।
View of Moscow. File photo - Sputnik भारत, 1920, 10.08.2026
रूस की खबरें
रूस निवेश के माहौल को लेकर चोटी के बीस देशों में शामिल हुआ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала