https://hindi.sputniknews.in/20260830/baadh-prbhaavit-nepaal-phunchii-bhaarit-kii-chauthii-riaaht-udaan-bchaav-abhiyaan-men-kriegii-mdd-12095120.html
बाढ़ प्रभावित नेपाल पहुंची भारत की चौथी राहत उड़ान, बचाव अभियान में करेगी मदद
बाढ़ प्रभावित नेपाल पहुंची भारत की चौथी राहत उड़ान, बचाव अभियान में करेगी मदद
Sputnik भारत
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद जारी राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए भारत की चौथी उड़ान काठमांडू पहुंच गई है। विमान से आवश्यक राहत सामग्री के... 30.08.2026, Sputnik भारत
2026-08-30T11:57+0530
2026-08-30T11:57+0530
2026-08-30T11:57+0530
विश्व
भारत
नेपाल
एस. जयशंकर
भारतीय नौसेना
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/1e/12095210_0:192:2048:1344_1920x0_80_0_0_f08d9259c4c508b34acb47be162961c6.jpg
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उड़ान के काठमांडू पहुंचने की जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने बताया था कि भारतीय वायुसेना के C-130 विमान से 11 टन सहायता नेपाल भेजी गई है।विमान में सुरंगों में तलाशी और बचाव कार्य के लिए तकनीकी दल एवं उपकरण और शवों की DNA जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भेजी गई है। राहत सामग्री में कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और स्वच्छता किट भी शामिल हैं।इसके अलावा, 230 फुट लंबा सिंगल-लेन मॉड्यूलर स्टील ब्रिज बनाने के उपकरण लेकर 16 ट्रक नेपाल पहुंच चुके हैं। सात और बेली ब्रिज लगाने के लिए उपकरण और तकनीकी दल भी जल्द भेजे जाएंगे। भारत अब तक नेपाल को दवाइयों, खाद्य पैकेट, पोर्टेबल जेनरेटर, जल शोधन टैबलेट और तकनीकी उपकरणों समेत कुल 68.5 टन राहत सामग्री हवाई मार्ग से भेज चुका है।
भारत
नेपाल
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/1e/12095210_0:0:2048:1536_1920x0_80_0_0_3e5a811f43306cb57cce4ee6a8c30f7b.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
भारत, नेपाल, एस. जयशंकर , भारतीय नौसेना
भारत, नेपाल, एस. जयशंकर , भारतीय नौसेना
बाढ़ प्रभावित नेपाल पहुंची भारत की चौथी राहत उड़ान, बचाव अभियान में करेगी मदद
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद जारी राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए भारत की चौथी उड़ान काठमांडू पहुंच गई है। विमान से आवश्यक राहत सामग्री के साथ विशेष तकनीकी दल और उपकरण भेजे गए हैं।
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उड़ान के काठमांडू पहुंचने की जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने बताया था कि भारतीय वायुसेना के C-130 विमान से 11 टन सहायता नेपाल भेजी गई है।
जयशंकर ने कहा, "यह उड़ान नेपाल में जारी राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग के लिए आवश्यक सामग्री और तकनीकी क्षमताएं लेकर पहुंची है।"
विमान में सुरंगों में तलाशी और बचाव कार्य के लिए तकनीकी दल एवं उपकरण और शवों की DNA जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भेजी गई है। राहत सामग्री में कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और स्वच्छता किट भी शामिल हैं।
इसके अलावा, 230 फुट लंबा सिंगल-लेन मॉड्यूलर स्टील ब्रिज बनाने के उपकरण लेकर 16 ट्रक नेपाल पहुंच चुके हैं। सात और बेली ब्रिज लगाने के लिए उपकरण और तकनीकी दल भी जल्द भेजे जाएंगे। भारत अब तक नेपाल को दवाइयों, खाद्य पैकेट, पोर्टेबल जेनरेटर, जल शोधन टैबलेट और तकनीकी उपकरणों समेत कुल 68.5 टन राहत सामग्री हवाई मार्ग से भेज चुका है।