यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन में सैन्य अभियान के लक्ष्य हासिल करना रूस की पहली प्राथमिकता: क्रेमलिन

© Sputnik / Yuri KochetkovMoscow Kremlin
Moscow Kremlin - Sputnik भारत, 1920, 30.08.2026
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन में सैन्य अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना और यूरोप में नई सुरक्षा व्यवस्था बनाना रूस की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रविवार को यह बात कही।
पेस्कोव ने एक रूसी पत्रकार से कहा, "हमारे लिए सैन्य अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करना पहली प्राथमिकता है। दूसरी प्राथमिकता हमारे महाद्वीप यानी यूरोप में नई सुरक्षा व्यवस्था का निर्माण करना है।"
यूक्रेनी सेना की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उसकी हार लगातार करीब आ रही है।

पेस्कोव ने कहा, "हर गुजरता दिन इस हार को और करीब ला रहा है। यूक्रेनी नेतृत्व इसे अच्छी तरह समझता है।"

क्रेमलिन के प्रवक्ता के मुताबिक, यूक्रेन ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा करने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण रूसी सेना मोर्चे पर आगे बढ़ना जारी रखे हुए है।
पेस्कोव ने कहा कि रूसी सशस्त्र बल यूक्रेन में सैन्य बुनियादी ढांचे पर लगातार हमले कर रहे हैं और उनका असर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस केवल सैन्य और सेना से जुड़े ठिकानों को निशाना बना रहा है।
Prime Minister Narendra Modi meets Uzbek President Shavkat Mirziyoyev. - Sputnik भारत, 1920, 30.08.2026
विश्व
PM मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव से की वार्ता, द्विपक्षीय संबंधों को मिला नया दर्जा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала