भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

बिश्केक में पुतिन से मिले मोदी, भारत-रूस संबंधों और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

© Photo : POOL / मीडियाबैंक पर जाएंPrime Minister Narendra Modi meets Russian President Vladimir Putin in Bishkek.
Prime Minister Narendra Modi meets Russian President Vladimir Putin in Bishkek. - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2026
सब्सक्राइब करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट से इतर हुई।
बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन संकट के समाधान के लिए किए जा रहे सभी शांति प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने आगामी BRICS समिट का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि इसमें पुतिन की भागीदारी से भारत और रूस के बीच संबंध और मजबूत होंगे।
वहीं, पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग में सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल इसमें मामूली गिरावट आई थी, लेकिन 2026 के पहले छह महीनों में द्विपक्षीय व्यापार 2.6 प्रतिशत बढ़ा है।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और भारत के संबंध विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के सिद्धांतों के आधार पर लगातार मजबूत हो रहे हैं।
पुतिन ने मोदी से कहा, "रूस-भारत संबंधों के विकास पर आपके व्यक्तिगत ध्यान और हमारे बीच स्थापित न केवल कामकाजी, बल्कि बेहद अच्छे, व्यक्तिगत और मैत्रीपूर्ण संबंधों से इसमें मदद मिलती है। इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं।"
उन्होंने कहा कि SCO ग्लोबल साउथ और पूर्वी देशों के बीच संबंधों तथा संपर्कों को गहरा करने, क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक विकास एवं न्यायपूर्ण बहुध्रुवीय विश्व के निर्माण की दिशा में काम कर रहा है।
Russian President Vladimir Putin meets Chinese President Xi Jinping in Bishkek. - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2026
राजनीति
रूस-चीन के बीच स्थायी हो सकती है वीजा-मुक्त यात्रा, शी जिनपिंग से मुलाकात में पुतिन ने कही ये बात
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала