राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

रूस-चीन के बीच स्थायी हो सकती है वीजा-मुक्त यात्रा, शी जिनपिंग से मुलाकात में पुतिन ने कही ये बात

© Sputnik / Kristina Solovyova / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin meets Chinese President Xi Jinping in Bishkek.
Russian President Vladimir Putin meets Chinese President Xi Jinping in Bishkek. - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को बिश्केक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट से इतर हुई।
बैठक में पुतिन ने कहा कि रूस और चीन के बीच आर्थिक सहयोग के साथ-साथ ऊर्जा, उद्योग, अंतरिक्ष, परिवहन और लॉजिस्टिक्स में बड़ी परियोजनाएं लागू की जा रही हैं।
पुतिन ने याद दिलाया कि अगस्त के मध्य में उत्तरी समुद्री मार्ग के जरिए चीन की पहली नियमित कंटेनर कार्गो सेवा शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत डिजिटल तकनीकें दोनों देशों के आर्थिक विकास के लिए नए अवसर खोल रही हैं।
पुतिन ने कहा, "कठिन भू-राजनीतिक परिस्थितियों में रूस और चीन की व्यापक साझेदारी अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए एक उदाहरण है। यह मित्रता की मजबूत परंपराओं, संप्रभुता के सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ पर आधारित है।"
रूसी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच वीजा-मुक्त व्यवस्था को स्थायी बनाने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करने की तैयारी भी जताई।
पुतिन ने कहा, "यदि चीनी पक्ष इसे संभव और उपयोगी मानता है तो हम वीजा-मुक्त व्यवस्था को स्थायी रूप देने के लिए मिलकर काम करने को तैयार हैं।"
रूसी राष्ट्रपति ने नेपाल और तिब्बत में आई विनाशकारी बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों और करीबियों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
पुतिन SCO सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बिश्केक पहुंचे हैं। समिट से इतर उनकी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें हो रही हैं।
PM Modi meets Kyrgyz President Sadyr Zhaparov in Bishkek on the sidelines of the SCO Summit. - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2026
राजनीति
PM मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जापारोव से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала