विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही पर राजनाथ सिंह ने जताया शोक, मदद का दिया भरोसा

© X/@rajnathsinghIndian Defence Minister Rajnath Singh signs the condolence book at the Embassy of Nepal in New Delhi.
Indian Defence Minister Rajnath Singh signs the condolence book at the Embassy of Nepal in New Delhi. - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास जाकर 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि इस कठिन समय में भारत नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि बाढ़ से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है और व्यापक तबाही मची है। इस आपदा से नेपाली नागरिकों के साथ भारतीयों समेत कई विदेशी नागरिक भी प्रभावित हुए हैं।
"भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से मैं नेपाल की जनता और वहां की सरकार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
रक्षा मंत्री ने भारत और नेपाल के घनिष्ठ संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत हमेशा नेपाल का 'सुख-दुख का साथी' रहा है। उन्होंने खोज, बचाव और पुनर्वास प्रयासों में नेपाल को हरसंभव सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
Nepal floods - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2026
विश्व
नेपाल में रसुवा बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 903 हुई, 4,247 लापता: प्राधिकरण
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала