विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

नेपाल में रसुवा बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 903 हुई, 4,247 लापता: प्राधिकरण

© PhotoNepal floods
Nepal floods - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2026
सब्सक्राइब करें
नेपाल के रसुवा में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि करीब 4,247 लोग अब भी लापता हैं। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्राधिकरण के मुताबिक, रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, चितवन तथा पूर्वी और पश्चिमी नवलपरासी समेत आठ जिलों में शव और मानव अवशेष बरामद किए गए हैं। सबसे अधिक 272 शव चितवन और 207 पूर्वी नवलपरासी में मिले हैं।
आपदा में अब तक 267 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 156 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि प्रभावित इलाकों में छह सर्जिकल मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।
खोज और बचाव अभियान के दौरान अब तक 10,451 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। नेपाली सेना के हेलीकॉप्टरों ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए कुल 491 उड़ानें भरी हैं।
अभियान में नेपाल पुलिस, नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल के करीब 20,899 कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान भी पहुंचाया जा रहा है।
रसुवा की भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त की सुबह अचानक आए पानी और मलबे के तेज बहाव ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई थी। बाढ़ से बस्तियों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा।
शुरुआती आकलन में नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर का एक हिस्सा ढहने को बाढ़ की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आपदा के सटीक कारणों की जांच अभी जारी है।
India’s fourth relief flight arrives in Kathmandu with essential supplies and technical support. - Sputnik भारत, 1920, 30.08.2026
विश्व
बाढ़ प्रभावित नेपाल पहुंची भारत की चौथी राहत उड़ान, बचाव अभियान में करेगी मदद
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала