https://hindi.sputniknews.in/20260901/sco-ko-aatnkvaad-ko-khtm-krine-ke-lie-ekjut-hokri-kaam-krinaa-chaahie-piiem-modii-12126162.html
SCO को आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए: पीएम मोदी
SCO को आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए: पीएम मोदी
Sputnik भारत
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में कहा कि युद्ध के मैदान में कोई समाधान नहीं निकलता है
2026-09-01T14:33+0530
2026-09-01T14:33+0530
2026-09-01T14:33+0530
राजनीति
भारत
भारत सरकार
नरेन्द्र मोदी
शंघाई सहयोग संगठन (sco)
आतंकवाद का मुकाबला
आतंकवाद विरोधी कानून
ऊर्जा क्षेत्र
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/01/12126433_0:153:3097:1895_1920x0_80_0_0_24d65934cca84071335a3907e2cf5bea.jpg
SCO का शिखर सम्मेलन मध्य पूर्व में जारी उस युद्ध के बीच हो रहा है, जिसने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति लाइनों और कई अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं में सहयोग होना चाहिए, बशर्ते वे दूसरों के संप्रभु क्षेत्र का सम्मान करें।गौरतलब है कि 10 सदस्यों वाले SCO की स्थापना 2001 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने की थी। 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके पूर्ण सदस्य बने, जिसके बाद 2023 में ईरान और 2024 में बेलारूस इसमें शामिल हुए।बता दें कि इस बार SCO शिखर सम्मेलन का आयोजन एक विस्तारित 'SCO-प्लस' प्रारूप में किया जा रहा है, जिसमें एक दर्जन से अधिक अन्य संबद्ध देशों के नेता भाग ले रहे हैं।
https://hindi.sputniknews.in/20260901/bhudhruviiy-vishv-kaa-prbhaavshaalii-kendr-bn-chukaa-hai-sco-putin-12123908.html
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/01/12126433_184:0:2915:2048_1920x0_80_0_0_f407ddea2f1a5133a2c3aca4b346163d.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
भारत, भारत सरकार, नरेन्द्र मोदी, शंघाई सहयोग संगठन (sco), आतंकवाद का मुकाबला, आतंकवाद विरोधी कानून, ऊर्जा क्षेत्र
भारत, भारत सरकार, नरेन्द्र मोदी, शंघाई सहयोग संगठन (sco), आतंकवाद का मुकाबला, आतंकवाद विरोधी कानून, ऊर्जा क्षेत्र
SCO को आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए: पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में कहा कि युद्ध के मैदान में कोई समाधान नहीं निकलता है और सभी युद्धों और विवादों को बातचीत और कूटनीति के ज़रिए सुलझाया जाना चाहिए।
SCO का शिखर सम्मेलन मध्य पूर्व में जारी उस युद्ध के बीच हो रहा है, जिसने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति लाइनों और कई अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया है।
मोदी ने कहा, "हमें एक आवाज़ में यह कहना चाहिए कि आतंकवाद के मामले में दोहरे मापदंडों की कोई जगह नहीं हो सकती। हमें आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम, उसकी फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित ठिकानों को खत्म करना होगा।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं में सहयोग होना चाहिए, बशर्ते वे दूसरों के संप्रभु क्षेत्र का सम्मान करें।
गौरतलब है कि 10 सदस्यों वाले SCO की स्थापना 2001 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने की थी। 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके पूर्ण सदस्य बने, जिसके बाद 2023 में ईरान और 2024 में बेलारूस इसमें शामिल हुए।
बता दें कि इस बार SCO शिखर सम्मेलन का आयोजन एक विस्तारित 'SCO-प्लस' प्रारूप में किया जा रहा है, जिसमें एक दर्जन से अधिक अन्य संबद्ध देशों के नेता भाग ले रहे हैं।