यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने यूक्रेन के बंदरगाहों और ऊर्जा ठिकानों को किया निशाना, सैन्य जरूरतों के लिए हो रहा था इस्तेमाल

© AP PhotoGeran drone
Geran drone - Sputnik भारत, 1920, 02.09.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना की जरूरतों के लिए इस्तेमाल हो रहे लॉजिस्टिक्स केंद्रों, बंदरगाह और ऊर्जा के बुनियादी ढांचे पर हमले किए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय के अनुसार, 1 सितंबर की शाम कीव क्षेत्र में 'चायकी' लॉजिस्टिक्स केंद्र को रूसी लड़ाकू ड्रोन से निशाना बनाया गया। यहां लंबी और मध्यम दूरी के ड्रोन के कलपुर्जों समेत विदेश से आए दोहरे उपयोग वाले सामान का भंडारण और वितरण किया जाता था।
इसके अलावा, 2 सितंबर की रात दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में बंदरगाहों को बिजली मुहैया कराने वाले चार ऊर्जा ठिकानों पर हमले किए गए।
मंत्रालय ने बताया कि ओडेसा बंदरगाह में मानवरहित नौकाओं के प्रायोगिक उत्पादन केंद्र, यूक्रेनी सेना के लिए रखे ईंधन के छह टैंकों और सैन्य तकनीकी उपकरणों के गोदामों को भी निशाना बनाया गया।
इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि रूसी हमलों से यूक्रेन के समुद्री बंदरगाहों का संचालन लगभग ठप हो गया है। पहले देश का करीब 90 प्रतिशत निर्यात इन्हीं बंदरगाहों के जरिए होता था। अब यूक्रेन को माल ढुलाई के लिए डेन्यूब नदी पर स्थित बंदरगाहों का रुख करना पड़ रहा है।
This 2016 photo provided by the U.S. Navy, shows a submarine after breaking through ice in the Beaufort Sea off Alaska's north coast.  - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2026
रूस की खबरें
NATO आर्कटिक को रूस के खिलाफ टकराव का नया मोर्चा बनाना चाहता है: लावरोव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала