https://hindi.sputniknews.in/20260907/riuus-yuukren-vaaritaa-kii-mejbaanii-ke-lie-taiyaari-kjaakistaan-12187853.html
रूस-यूक्रेन वार्ता की मेजबानी के लिए तैयार कजाकिस्तान
रूस-यूक्रेन वार्ता की मेजबानी के लिए तैयार कजाकिस्तान
Sputnik भारत
कजाकिस्तान ने कहा है कि रूस और यूक्रेन की ओर से अनुरोध मिलने पर वह अपने यहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता का जल्द आयोजन करने के लिए तैयार है। कजाकिस्तान के विदेश... 07.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-07T15:04+0530
2026-09-07T15:04+0530
2026-09-07T16:47+0530
यूक्रेन संकट
रूस
यूक्रेन
कजाकिस्तान
व्लादिमीर पुतिन
अमेरिका
विशेष सैन्य अभियान
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/1b/10997691_0:89:2349:1410_1920x0_80_0_0_6b836ef16f712c7e51c60a8e368bf23a.jpg
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि रूस और यूक्रेन की ओर से कजाकिस्तान में बातचीत करने की सहमति और संबंधित अनुरोध मिलने पर इस मुद्दे पर तुरंत विचार किया जाएगा। इस दौरान वार्ता से जुड़ी सभी संगठनात्मक और तकनीकी जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाएगा।विटकॉफ और कुशनर का मॉस्को-कीव दौराइससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने 5 सितंबर को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ करीब तीन घंटे बातचीत की। इसके बाद दोनों अमेरिकी प्रतिनिधि कीव पहुंचे, जहां उन्होंने यूक्रेनी नेता वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की।क्रेमलिन के मुताबिक, मॉस्को में हुई बातचीत के दौरान यूक्रेन संकट के समाधान के संभावित रास्तों पर कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने वार्ता को बेहद उपयोगी, स्पष्ट और भरोसेमंद बताया।यूक्रेन के साथ वार्ता पर रूस का रुखपुतिन ने पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में कहा था कि रूस और यूक्रेन को सबसे पहले आपस में वार्ता पर सहमत होना चाहिए, जबकि अन्य देश समाधान तलाशने में दोनों पक्षों की सहायता कर सकते हैं। उन्होंने चीन और अमेरिका की मध्यस्थता की भूमिका का भी उल्लेख करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण समाधान की संभावना अब भी बनी हुई है।वहीं, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि मॉस्को केवल संघर्ष को मौजूदा मोर्चे पर रोकने के बजाय उसका दीर्घकालिक समाधान चाहता है। उनके मुताबिक, रूस ऐसी व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगा जिससे संघर्ष केवल अस्थायी रूप से रुक जाए और उसकी सीमाओं के पास सुरक्षा खतरा बना रहे।
https://hindi.sputniknews.in/20260823/yuukren-men-nv-naajii-vichaaridhaariaa-se-smjhautaa-nhiin-kriegaa-riuus-putin-12029811.html
रूस
यूक्रेन
कजाकिस्तान
अमेरिका
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/1b/10997691_176:0:2173:1498_1920x0_80_0_0_1a901417c5df4913ac196f2a4cf65753.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , यूक्रेन , कजाकिस्तान, व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका, विशेष सैन्य अभियान
रूस , यूक्रेन , कजाकिस्तान, व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका, विशेष सैन्य अभियान
रूस-यूक्रेन वार्ता की मेजबानी के लिए तैयार कजाकिस्तान
15:04 07.09.2026 (अपडेटेड: 16:47 07.09.2026) कजाकिस्तान ने कहा है कि रूस और यूक्रेन की ओर से अनुरोध मिलने पर वह अपने यहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता का जल्द आयोजन करने के लिए तैयार है। कजाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को Sputnik को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा, "कजाकिस्तान लगातार रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण और राजनीतिक-कूटनीतिक समाधान का समर्थन करता रहा है। अगर दोनों पक्ष इच्छा जताते हैं, तो हम वार्ता के लिए आवश्यक परिस्थितियां और मंच उपलब्ध कराने को तैयार हैं।"
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि रूस और यूक्रेन की ओर से कजाकिस्तान में बातचीत करने की सहमति और संबंधित अनुरोध मिलने पर इस मुद्दे पर तुरंत विचार किया जाएगा। इस दौरान वार्ता से जुड़ी सभी संगठनात्मक और तकनीकी जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
विटकॉफ और कुशनर का मॉस्को-कीव दौरा
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने 5 सितंबर को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ करीब तीन घंटे बातचीत की। इसके बाद दोनों अमेरिकी प्रतिनिधि कीव पहुंचे, जहां उन्होंने यूक्रेनी नेता वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की।
विटकॉफ ने कहा, "हमने मॉस्को में काफी प्रगति की है।" उन्होंने यह भी बताया कि रूसी राजधानी में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने "नए विचार" सुने और उम्मीद जताई कि रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में नई वार्ता की घोषणा जल्द की जाएगी।
क्रेमलिन के मुताबिक, मॉस्को में हुई बातचीत के दौरान यूक्रेन संकट के समाधान के संभावित रास्तों पर कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने वार्ता को बेहद उपयोगी, स्पष्ट और भरोसेमंद बताया।
यूक्रेन के साथ वार्ता पर रूस का रुख
पुतिन ने पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में कहा था कि रूस और यूक्रेन को सबसे पहले आपस में वार्ता पर सहमत होना चाहिए, जबकि अन्य देश समाधान तलाशने में दोनों पक्षों की सहायता कर सकते हैं। उन्होंने चीन और अमेरिका की मध्यस्थता की भूमिका का भी उल्लेख करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण समाधान की संभावना अब भी बनी हुई है।
वहीं, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि मॉस्को केवल संघर्ष को मौजूदा मोर्चे पर रोकने के बजाय उसका दीर्घकालिक समाधान चाहता है। उनके मुताबिक, रूस ऐसी व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगा जिससे संघर्ष केवल अस्थायी रूप से रुक जाए और उसकी सीमाओं के पास सुरक्षा खतरा बना रहे।