https://hindi.sputniknews.in/20260908/chips-se-jhaajon-tk-bhaarit-ab-vinirimaan-ke-ek-ne-yug-kii-niinv-rikh-rihaa-hai-piiem-modii-12207628.html
चिप्स से जहाजों तक, भारत अब विनिर्माण के एक नए युग की नींव रख रहा है: पीएम मोदी
चिप्स से जहाजों तक, भारत अब विनिर्माण के एक नए युग की नींव रख रहा है: पीएम मोदी
Sputnik भारत
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में अपने संबोधन में कहा कि भारत अब चिप से लेकर बड़े बड़े जहाजों का निर्माण कर रहा है।
2026-09-08T16:53+0530
2026-09-08T16:53+0530
2026-09-08T16:53+0530
विश्व
भारत
आत्मनिर्भर भारत
भारत का विकास
भारत सरकार
दिल्ली
artificial intelligence (ai)
कृत्रिम बुद्धि
तकनीकी विकास
नरेन्द्र मोदी
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/0c/11/10228502_0:0:1280:720_1920x0_80_0_0_b8d42616281c376efea8728d752378dc.jpg
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में अपने संबोधन में कहा कि भारत अब चिप से लेकर बड़े-बड़े जहाजों तक का निर्माण कर रहा है।सरकार द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने टेक्सटाइल से लेकर पेट्रोकेमिकल्स तक, औद्योगिक विकास में वडोदरा की 150 वर्षों की विरासत और पिछले दो दशकों में एक प्रमुख MSME हब के रूप में शहर की तेज़ी से हुई प्रगति की सराहना की। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को IT सेक्टर से आगे एक बुनियादी क्षमता के तौर पर देखते हुए, प्रधानमंत्री ने खेती, हेल्थकेयर और रोबोटिक्स में इनोवेशन करने में सक्षम AI-कुशल युवाओं को तैयार करने के लिए एक बड़े राष्ट्रीय अभियान की योजना बताई।
भारत
दिल्ली
गुजरात
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/0c/11/10228502_161:0:1121:720_1920x0_80_0_0_4d9de19347170b4a08c00a2da6f74c01.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत का विकास, भारत सरकार, दिल्ली , artificial intelligence (ai), कृत्रिम बुद्धि, तकनीकी विकास , नरेन्द्र मोदी, गुजरात
भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत का विकास, भारत सरकार, दिल्ली , artificial intelligence (ai), कृत्रिम बुद्धि, तकनीकी विकास , नरेन्द्र मोदी, गुजरात
चिप्स से जहाजों तक, भारत अब विनिर्माण के एक नए युग की नींव रख रहा है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने गुजरात में 35,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं की नींव रखते हुए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से शामिल होने वाले नागरिकों का स्वागत किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में अपने संबोधन में कहा कि भारत अब चिप से लेकर बड़े-बड़े जहाजों तक का निर्माण कर रहा है।
पीएम मोदी ने कहा, "भारत अब चिप से लेकर जहाज तक विनिर्माण की एक नई कहानी लिख रहा है।"
सरकार द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने टेक्सटाइल से लेकर पेट्रोकेमिकल्स तक, औद्योगिक विकास में वडोदरा की 150 वर्षों की विरासत और पिछले दो दशकों में एक प्रमुख MSME हब के रूप में शहर की तेज़ी से हुई प्रगति की सराहना की।
उन्होंने गर्व के साथ शहर की एक बड़ी उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि वडोदरा भारत में निर्मित पहले सैन्य परिवहन विमान की जन्मभूमि है। मोदी ने कहा, "C-295 एयरक्राफ्ट की पहली उड़ान पहले ही यहां आसमान में देखी जा चुकी है।"
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को IT सेक्टर से आगे एक बुनियादी क्षमता के तौर पर देखते हुए, प्रधानमंत्री ने खेती, हेल्थकेयर और रोबोटिक्स में इनोवेशन करने में सक्षम AI-कुशल युवाओं को तैयार करने के लिए एक बड़े राष्ट्रीय अभियान की योजना बताई।
उन्होंने जोर दिया कि इन अत्याधुनिक तकनीकों में महारत हासिल करने से विनिर्माण की उत्पादकता बढ़ेगी और नए विचारों वाले स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा। श्री मोदी ने कहा, "हम चाहते हैं कि हमारी युवा पीढ़ी AI के लिए तैयार रहे।"