https://hindi.sputniknews.in/20260908/riuus-yuukren-ke-saath-shaanti-vaaritaa-ke-lie-hmeshaa-taiyaari-hai-riuusii-videsh-mntrii-12208381.html
रूस यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए हमेशा तैयार है: रूसी विदेश मंत्री
रूस यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए हमेशा तैयार है: रूसी विदेश मंत्री
Sputnik भारत
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि रूस यूक्रेन में शांति बहाली के लिए बातचीत की मेज पर आने को हमेशा तैयार है, बशर्ते इस संकट के मूल... 08.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-08T18:07+0530
2026-09-08T18:07+0530
2026-09-08T18:07+0530
यूक्रेन संकट
रूस
यूक्रेन
अमेरिका
रूसी विदेश मंत्रालय
क्रेमलिन
विशेष सैन्य अभियान
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/1c/12079066_0:161:3071:1888_1920x0_80_0_0_47240c6af6c96ce43b1c7415324d87f3.jpg
उन्होंने बातचीत की प्रक्रिया को जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही, रूसी विदेश मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि वह इन मूल कारणों को समझने में सक्षम है। लावरोव ने उम्मीद जताई कि ट्रंप प्रशासन की यह समझ यूक्रेन मुद्दे पर रूस और अमेरिका के बीच होने वाले संपर्कों को दोनों पक्षों के लिए लाभकारी बना सकती है।लावरोव ने पत्रकारों को याद दिलाया कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की मास्को यात्रा को रूसी मीडिया ने विस्तार से कवर किया था। उन्होंने कहा कि इस दौरे के नतीजों पर सभी आधिकारिक टिप्पणियां सीधे क्रेमलिन की ओर से पहले ही दी जा चुकी हैं।
https://hindi.sputniknews.in/20260908/yuukrenii-drion-hmlon-men-riuus-ke-braansk-auri-kurisk-kshetron-men-do-naagriikon-kii-maut-12207237.html
रूस
यूक्रेन
अमेरिका
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/1c/12079066_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_cb1fed107b78f3caba59d5867c211604.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , यूक्रेन , अमेरिका, रूसी विदेश मंत्रालय , क्रेमलिन, विशेष सैन्य अभियान
रूस , यूक्रेन , अमेरिका, रूसी विदेश मंत्रालय , क्रेमलिन, विशेष सैन्य अभियान
रूस यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए हमेशा तैयार है: रूसी विदेश मंत्री
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि रूस यूक्रेन में शांति बहाली के लिए बातचीत की मेज पर आने को हमेशा तैयार है, बशर्ते इस संकट के मूल कारणों का समाधान निकाला जाए।
मास्को में सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान लावरोव ने कहा, "हम बातचीत के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि चर्चा विवाद की असल वजहों को समझने पर आधारित हो। साथ ही, इससे ऐसे समझौतों का रास्ता साफ होना चाहिए, जो मौजूदा यूक्रेनी संकट के मूल कारणों को पूरी तरह खत्म कर सकें, जिसे पश्चिम ने अपने हाथों से खड़ा किया है।"
उन्होंने बातचीत की प्रक्रिया को जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही, रूसी विदेश मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि वह इन मूल कारणों को समझने में सक्षम है। लावरोव ने उम्मीद जताई कि ट्रंप प्रशासन की यह समझ यूक्रेन मुद्दे पर रूस और अमेरिका के बीच होने वाले संपर्कों को दोनों पक्षों के लिए लाभकारी बना सकती है।
लावरोव ने पत्रकारों को याद दिलाया कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की मास्को यात्रा को रूसी मीडिया ने विस्तार से कवर किया था। उन्होंने कहा कि इस दौरे के नतीजों पर सभी आधिकारिक टिप्पणियां सीधे क्रेमलिन की ओर से पहले ही दी जा चुकी हैं।