राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

श्रीलंका के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुए राजनाथ सिंह

© Sputnik / Ramil Sitdikov / मीडियाबैंक पर जाएंDefence Minister of India Rajnath Singh at a Joint Meeting of Defence Ministers of SCO, CIS and CSTO Member States
Defence Minister of India Rajnath Singh at a Joint Meeting of Defence Ministers of SCO, CIS and CSTO Member States - Sputnik भारत, 1920, 08.09.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर श्रीलंका के लिए रवाना हुए। वह श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे और कोलंबो में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दौरे की जानकारी देते हुए दोनों देशों की दीर्घकालिक साझेदारी और गहरे ऐतिहासिक एवं सभ्यतागत संबंधों का उल्लेख किया।

उन्होंने लिखा, "श्रीलंका 'पड़ोसी प्रथम' नीति और MAHASAGAR पहल के तहत हमारे सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है। मैं श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ सार्थक बातचीत को लेकर उत्सुक हूं।"

भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका में रहेंगे। उनके साथ रक्षा और विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है।
भारत और श्रीलंका के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा, अर्थव्यवस्था और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में सहयोग है। दोनों देशों के संबंधों को श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान भारत की सहायता और 2025 में चक्रवात 'दित्वाह' के बाद भेजी गई मदद से भी मजबूती मिली।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों पड़ोसी देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में तालमेल को आगे बढ़ाना है।
Colombo, Sri Lanka - Sputnik भारत, 1920, 06.08.2026
राजनीति
भारत ने श्रीलंका को नए बेली ब्रिज सौंपे, श्रीलंका की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала