https://hindi.sputniknews.in/20260909/riaajnaath-sinh-ne-shriilnkaaii-prdhaanmntrii-se-kii-mulaakaat-smudrii-shyog-bdhaane-pri-diyaa-jori-12225120.html
राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री से की मुलाकात, समुद्री सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर
राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री से की मुलाकात, समुद्री सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर
Sputnik भारत
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कोलंबो में श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की और विकास सहयोग समेत द्विपक्षीय संबंधों के... 09.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-09T19:39+0530
2026-09-09T19:39+0530
2026-09-09T19:39+0530
विश्व
भारत
श्रीलंका
दक्षिण एशिया
राजनाथ सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/09/12224949_0:107:2048:1259_1920x0_80_0_0_3f2b5fdf9e0e8602a0ee357c1655d9b3.jpg
दोनों नेताओं ने शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भारत और श्रीलंका के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों का भी उल्लेख किया और लोगों के बीच मजबूत संपर्क को दोनों देशों को जोड़ने वाली स्थायी कड़ी बताया।इससे पहले श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित और अनुकूल समुद्री माहौल बनाने के लिए भारत और श्रीलंका के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।सिंह ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों को उभरती समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, ताकि वे विकास संबंधी हितों और बेहतर भविष्य के लिए गंभीर खतरा न बन सकें। इस अवसर पर श्रीलंका के उप रक्षा मंत्री अरुण जयसेकरा, थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
https://hindi.sputniknews.in/20260909/bhaarit-ne-smudrii-anusndhaan-ko-taakt-dene-ke-lie-lnch-kiyaa-atyaadhunik-riisrich-pot-12219288.html
भारत
श्रीलंका
दक्षिण एशिया
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/09/12224949_114:0:1935:1366_1920x0_80_0_0_946f3febcf24f54c3be84f5670ea5643.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
भारत, श्रीलंका , दक्षिण एशिया, राजनाथ सिंह
भारत, श्रीलंका , दक्षिण एशिया, राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री से की मुलाकात, समुद्री सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कोलंबो में श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की और विकास सहयोग समेत द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भारत और श्रीलंका के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों का भी उल्लेख किया और लोगों के बीच मजबूत संपर्क को दोनों देशों को जोड़ने वाली स्थायी कड़ी बताया।
इससे पहले श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित और अनुकूल समुद्री माहौल बनाने के लिए भारत और श्रीलंका के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, "सुरक्षित समुद्री मार्ग, नौवहन की स्वतंत्रता, अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान और निर्बाध समुद्री व्यापार हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।"
सिंह ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों को उभरती समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, ताकि वे विकास संबंधी हितों और बेहतर भविष्य के लिए गंभीर खतरा न बन सकें। इस अवसर पर श्रीलंका के उप रक्षा मंत्री अरुण जयसेकरा, थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।