विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली में 18वें BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल

© Sputnik / POOL / मीडियाबैंक पर जाएंChinese President Xi Jinping at a meeting of the Council of Heads of State of the Shanghai Cooperation Organization (SCO) in Bishkek
Chinese President Xi Jinping at a meeting of the Council of Heads of State of the Shanghai Cooperation Organization (SCO) in Bishkek - Sputnik भारत, 1920, 10.09.2026
सब्सक्राइब करें
चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS सम्मेलन में शामिल होंगे।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने घोषणा की, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले18वें BRICS सम्मेलन में शामिल होंगे।"

इस घोषणा के साथ भारत की अध्यक्षता में होने वाले BRICS सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम भी शामिल हो गया है, इसके साथ साथ अन्य देशों के नेता भी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
शी का यह दौरा भारत-चीन संबंधों को बेहतर बनाने की चल रही कोशिशों में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। BRICS सम्मेलन में उनकी भागीदारी को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पूरे संगठन के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Russian President Vladimir Putin, left, and Indian Prime Minister Narendra Modi greet each other before their meeting in New Delhi, India on Dec. 6, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 10.09.2026
भारत-रूस संबंध
BRICS सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज भारत रवाना होंगे पुतिन: क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала