विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत ने ब्रिक्स देशों से संगठन में सतत व्यापार विकसित करने की अपील की

© AP PhotoThe container terminal at the seaport in the Pacific city of Vladivostok, Russia, is seen on April 7, 2025.
The container terminal at the seaport in the Pacific city of Vladivostok, Russia, is seen on April 7, 2025.  - Sputnik भारत, 1920, 11.09.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ब्रिक्स व्यापार मंच के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स देशों को अपने-अपने उत्पादों के लिए आपसी बाजार खोलने और स्थिर व्यापारिक संबंध विकसित करने की जरूरत है।

उन्होंने नई दिल्ली में BRICS-2026 व्यापारिक मंच में कहा, "साझेदार देशों के बीच व्यापार गहरा और स्थिर होना चाहिए, जिसमें अलग अलग कई आपूर्ति शृंखलाएं हों। साथ ही, व्यापार किसी भी सदस्य देश की आबादी की आर्थिक वृद्धि और कल्याण में बाधा नहीं बनना चाहिए।”

गोयल के मुताबिक, गैर-टैरिफ व्यापारिक उपाय में मुख्य रुकावटों में से एक हैं जो निर्यातकों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा मंत्री ने रेगुलेटरी प्रक्रिया को आसान बनाने, जुर्माने के निपटारे में तेजी लाने और यह पक्का करने की भी अपील की कि काम बिना किसी परेशानी के हो।

मंत्री ने याद दिलाया कि ब्रिक्स देशों की वैश्विक व्यापार में लगभग एक-चौथाई हिस्सेदारी है, जबकि संगठन में दुनिया की लगभग आधी आबादी रहती है और वैश्विक GDP में इसका लगभग 40% हिस्सा है।

Handshake - Sputnik भारत, 1920, 10.09.2026
व्यापार और अर्थव्यवस्था
साल 2026 की पहली छमाही में भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार में 8% की बढ़ोतरी: रूसी व्यापार मंत्री
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала