भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

राष्ट्रपति पुतिन का पीएम मोदी को रूस आने का न्योता, प्रधानमंत्री ने किया स्वीकार

© POOL / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin with Indian Prime Minister Narendra Modi on Friday, September 11, ahead of the 18th BRICS summit
Russian President Vladimir Putin with Indian Prime Minister Narendra Modi on Friday, September 11, ahead of the 18th BRICS summit - Sputnik भारत, 1920, 11.09.2026
सब्सक्राइब करें
नई दिल्ली में 18वें BRICS सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, दोनों नेताओं के बीच यह साल की दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले हाल ही में दोनों नेता 31 अगस्त को 26वें SCO सम्मेलन के दौरान बिश्केक में मिले थे।
पीएम मोदी से बैठक के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री को भारत-रूस सालाना सम्मेलन के लिए रूस आने का न्योता दिया जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया।

भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री को 24वें भारत-रूस सालाना सम्मेलन के लिए रूस आने का न्योता दिया जो प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार कर लिया। सम्मेलन की तारीखें राजनयिक माध्यमों से सुविधानुसार तय की जाएंगी।"

दोनों नेताओं ने आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, स्किल मोबिलिटी और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी सहयोग में हुई प्रगति का जायजा लिया।

बयान में कहा, "उन्होंने भारत में पहली बार रूसी अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी ‘INNOPROM India’ का स्वागत किया, जिसका आयोजन 9 से 11 सितंबर 2026 तक भारत में किया जा रहा है। उन्होंने व्यापार और औद्योगिक संबंधों को और मजबूत करने में इसकी महत्त्व पर ज़ोर दिया।”

दोनों नेताओं ने इनोप्रोम.इंडिया प्रदर्शनी का भी दौरा कर इसमें शामिल हुए लोगों से बातचीत भी की।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मुद्दों पर भारत-रूस सहयोग और आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के बयान में बताया गया, "प्रधानमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि संघर्षों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति ही आगे का रास्ता है और भारत शांति प्रयासों में मदद के लिए तैयार है।"
A Russian national flag and flags with the logo of Rosatom flutters at the construction site of a cooling tower at the Kursk II nuclear power plant near the village of Makarovka outside Kurchatov, Kursk region, Russia - Sputnik भारत, 1920, 11.09.2026
भारत-रूस संबंध
भारत और रूस परमाणु ऊर्जा सहयोग संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रहे हैं: रोसाटॉम प्रमुख
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала