https://hindi.sputniknews.in/20260912/iiriaan-briks-nyuu-devlpment-baink-men-shaamil-hone-pri-kaam-kri-rihaa-hai-videsh-mntrii-12266916.html
ईरान ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक में शामिल होने पर काम कर रहा है: विदेश मंत्री
ईरान ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक में शामिल होने पर काम कर रहा है: विदेश मंत्री
Sputnik भारत
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघची ने कहा कि ईरान ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) में शामिल होने पर काम कर रहा है। विदेश मंत्री नई दिल्ली में हो रहे... 12.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-12T14:10+0530
2026-09-12T14:10+0530
2026-09-12T14:10+0530
विश्व
ईरान
ब्रिक्स
ब्रिक्स का विस्तारण
वित्तीय प्रणाली
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/08/16/3749983_0:0:680:383_1920x0_80_0_0_4797f5c5d97425b31811c68aac16ded7.jpg
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम में कहा कि ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक को समूह के सदस्य देशों में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए राष्ट्रीय मुद्राओं में मुख्य वित्तीय तंत्र बनना चाहिए।इस्लामी गणराज्य के केंद्रीय बैंक के प्रमुख अब्दोल्नासेर हेम्मती ने अगस्त में कहा कि ईरान जल्द ही न्यू डेवलपमेंट बैंक में शामिल होगा। उनके मुताबिक, तेहरान ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्रा सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।ईरान कई वर्षों से व्यापक प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों का सामना कर रहा है और प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए स्वतंत्र और टिकाऊ वित्तीय तंत्र स्थापित करने की वकालत करता रहा है।ब्रिक्स एक अंतर-सरकारी समूह है, जिसकी स्थापना 2006 में भारत, रूस, चीन और ब्राज़ील ने की थी। 2011 में दक्षिण अफ्रीका भी इसमें शामिल हुआ। 2024 की शुरुआत से ब्रिक्स में कई अन्य देश शामिल हुए हैं। 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत कर रहा है।ब्रिक्स का 18वां शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है।
https://hindi.sputniknews.in/20260812/iiriaan-briks-nyuu-devlpment-baink-men-shaamil-hone-kii-yojnaa-bnaa-rihaa-hai-iiriaanii-kendriiy-baink-ke-gvrinri-11933133.html
ईरान
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/08/16/3749983_118:0:629:383_1920x0_80_0_0_103164eb1bf96818e06d8591707e9fc0.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
ईरान, ब्रिक्स, ब्रिक्स का विस्तारण , वित्तीय प्रणाली
ईरान, ब्रिक्स, ब्रिक्स का विस्तारण , वित्तीय प्रणाली
ईरान ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक में शामिल होने पर काम कर रहा है: विदेश मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघची ने कहा कि ईरान ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) में शामिल होने पर काम कर रहा है। विदेश मंत्री नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स फोरम में हिस्सा ले रहे हैं।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम में कहा कि ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक को समूह के सदस्य देशों में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए राष्ट्रीय मुद्राओं में मुख्य वित्तीय तंत्र बनना चाहिए।
अरघची के आधिकारिक टेलीग्राम चैनल के मुताबिक, मंत्री ने ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक में ईरान की संभावित सदस्यता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, "हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।"
इस्लामी गणराज्य के केंद्रीय बैंक के प्रमुख अब्दोल्नासेर हेम्मती ने अगस्त में कहा कि ईरान जल्द ही न्यू डेवलपमेंट बैंक में शामिल होगा। उनके मुताबिक, तेहरान ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्रा सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।
ईरान कई वर्षों से व्यापक प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों का सामना कर रहा है और प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए
स्वतंत्र और टिकाऊ वित्तीय तंत्र स्थापित करने की वकालत करता रहा है।
ब्रिक्स एक अंतर-सरकारी समूह है, जिसकी स्थापना 2006 में भारत, रूस, चीन और ब्राज़ील ने की थी। 2011 में दक्षिण अफ्रीका भी इसमें शामिल हुआ। 2024 की शुरुआत से ब्रिक्स में कई अन्य देश शामिल हुए हैं। 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत कर रहा है।
ब्रिक्स का 18वां शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है।