https://hindi.sputniknews.in/20260915/jld-mhilaaon-ko-bhii-moriche-pri-bhej-sktaa-hai-yuukren-laavriov-12308721.html
जल्द महिलाओं को भी मोर्चे पर भेज सकता है यूक्रेन: लावरोव
जल्द महिलाओं को भी मोर्चे पर भेज सकता है यूक्रेन: लावरोव
Sputnik भारत
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन में जबरन सैन्य भर्ती जल्द ही महिलाओं तक भी पहुंच सकती है। 15.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-15T15:21+0530
2026-09-15T15:21+0530
2026-09-15T15:21+0530
यूक्रेन संकट
रूस
यूक्रेन
विशेष सैन्य अभियान
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/0f/12308554_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_b3f9d1d9b72bad7706042a3f95c0b819.jpg
यूक्रेन जल्द ही महिलाओं को भी जबरन सेना में भर्ती कर युद्ध के मोर्चे पर भेजना शुरू कर सकता है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को यूक्रेन की स्थिति पर राजदूतों की गोलमेज बैठक को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।यूक्रेनी सेना लंबे समय से सैनिकों की भारी कमी का सामना कर रही है। सैन्य भर्ती अधिकारियों द्वारा लामबंदी के दायरे में आने वाले लोगों को जबरन हिरासत में लेने की घटनाओं के कारण देश में कई बार विवाद और विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें भर्ती अधिकारी पुरुषों को जबरन मिनीबस में डालते और उनके खिलाफ बल प्रयोग करते दिखाई देते हैं।
रूस
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/0f/12308554_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_77a38d27f3d6f51836bcdfdd5690b888.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , यूक्रेन , विशेष सैन्य अभियान
रूस , यूक्रेन , विशेष सैन्य अभियान
जल्द महिलाओं को भी मोर्चे पर भेज सकता है यूक्रेन: लावरोव
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन में जबरन सैन्य भर्ती जल्द ही महिलाओं तक भी पहुंच सकती है।
यूक्रेन जल्द ही महिलाओं को भी जबरन सेना में भर्ती कर युद्ध के मोर्चे पर भेजना शुरू कर सकता है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को यूक्रेन की स्थिति पर राजदूतों की गोलमेज बैठक को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।
लावरोव ने कहा, "आप नियमित रूप से तथाकथित ‘लोगों का शिकार करने वालों’ की कार्रवाई के वीडियो देखते हैं। वे कीव और यूक्रेन के दूसरे शहरों की सड़कों से युवाओं और अधिक उम्र के पुरुषों को पकड़कर गाड़ियों में डालते हैं। बिना किसी समन या आधिकारिक लामबंदी के उन्हें जबरन मोर्चे पर भेज दिया जाता है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि जल्द ही महिलाओं के साथ भी ऐसा होने लगेगा।"
यूक्रेनी सेना लंबे समय से सैनिकों की भारी कमी का सामना कर रही है। सैन्य भर्ती अधिकारियों द्वारा लामबंदी के दायरे में आने वाले लोगों को जबरन हिरासत में लेने की घटनाओं के कारण देश में कई बार विवाद और विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें भर्ती अधिकारी पुरुषों को जबरन मिनीबस में डालते और उनके खिलाफ बल प्रयोग करते दिखाई देते हैं।