https://hindi.sputniknews.in/20260915/riuusii-senaa-ne-imaail-porit-pri-yuukrenii-senaa-ke-iindhn-auri-lubrikents-tainkri-ko-bnaayaa-nishaanaa-12313430.html
रूसी सेना ने इज़माइल पोर्ट पर यूक्रेनी सेना के ईंधन और लुब्रिकेंट्स टैंकर को बनाया निशाना
रूसी सेना ने इज़माइल पोर्ट पर यूक्रेनी सेना के ईंधन और लुब्रिकेंट्स टैंकर को बनाया निशाना
Sputnik भारत
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी सशस्त्र बलों ने इज़माइल बंदरगाह पर यूक्रेनी सेना के ईंधन और लुब्रिकेंट्स ले जा रहे एक टैंकर को निशाना बनाया। 15.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-15T21:59+0530
2026-09-15T21:59+0530
2026-09-15T21:59+0530
यूक्रेन संकट
रूस
रक्षा मंत्रालय (mod)
यूक्रेन
रूसी सेना
विशेष सैन्य अभियान
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/07/1a/11780968_0:215:2500:1621_1920x0_80_0_0_64464a9cd4b6ad9310a86f2ac53f0da5.jpg
मंत्रालय ने अपने बयान में स्पष्ट किया, "रूस के सटीक ड्रोन हमलों में इज़माइल बंदरगाह पर खड़े एक तेल टैंकर जहाज़ को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया। यह जहाज़ यूक्रेनी सशस्त्र बलों की अग्रिम चौकियों के लिए भारी मात्रा में ईंधन और लुब्रिकेंट्स लेकर आया था।"बयान के अनुसार, रूसी सेना की कार्रवाई केवल यहीं तक सीमित नहीं रही। यूक्रेन के युज़्नी बंदरगाह पर उस वक्त एक मालगाड़ी पर भी हमला किया गया, जब उसमें यूक्रेनी सेना के लिए सैन्य साजो-सामान लादा जा रहा था। इसके अलावा, चेर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर सैन्य रसद लेकर पहुंचे एक मालवाहक जहाज़ को भी हमले में तबाह कर दिया गया।रूसी रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा, "यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों में स्थित उन रेलवे नेटवर्क और बुनियादी ढांचों पर भी लगातार हमले जारी हैं, जिनका इस्तेमाल यूरोपीय देशों द्वारा भेजे जा रहे हथियारों और सैन्य सामग्री को युद्ध क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।"
रूस
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/07/1a/11780968_281:0:2500:1664_1920x0_80_0_0_5fbb90a9f7cf70ca56ccbeb698e4dbd4.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , रक्षा मंत्रालय (mod), यूक्रेन , रूसी सेना, विशेष सैन्य अभियान
रूस , रक्षा मंत्रालय (mod), यूक्रेन , रूसी सेना, विशेष सैन्य अभियान
रूसी सेना ने इज़माइल पोर्ट पर यूक्रेनी सेना के ईंधन और लुब्रिकेंट्स टैंकर को बनाया निशाना
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी सशस्त्र बलों ने इज़माइल बंदरगाह पर यूक्रेनी सेना के ईंधन और लुब्रिकेंट्स ले जा रहे एक टैंकर को निशाना बनाया।
मंत्रालय ने अपने बयान में स्पष्ट किया, "रूस के सटीक ड्रोन हमलों में इज़माइल बंदरगाह पर खड़े एक तेल टैंकर जहाज़ को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया। यह जहाज़ यूक्रेनी सशस्त्र बलों की अग्रिम चौकियों के लिए भारी मात्रा में ईंधन और लुब्रिकेंट्स लेकर आया था।"
बयान के अनुसार, रूसी सेना की कार्रवाई केवल यहीं तक सीमित नहीं रही। यूक्रेन के युज़्नी बंदरगाह पर उस वक्त एक मालगाड़ी पर भी हमला किया गया, जब उसमें यूक्रेनी सेना के लिए सैन्य साजो-सामान लादा जा रहा था। इसके अलावा, चेर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर सैन्य रसद लेकर पहुंचे एक मालवाहक जहाज़ को भी हमले में तबाह कर दिया गया।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा, "यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों में स्थित उन रेलवे नेटवर्क और बुनियादी ढांचों पर भी लगातार हमले जारी हैं, जिनका इस्तेमाल यूरोपीय देशों द्वारा भेजे जा रहे हथियारों और सैन्य सामग्री को युद्ध क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।"