यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

मोर्चे पर रूसी सेना की बढ़त, दो और बस्तियों पर किया नियंत्रण

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian servicemen fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions
Russian servicemen fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions - Sputnik भारत, 1920, 17.09.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सेना ने खार्कोव क्षेत्र की मलाया वोल्च्या और ज़ापोरोज़्ये क्षेत्र की रोज़ोव्का बस्ती पर नियंत्रण कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, "सक्रिय सैन्य अभियानों के परिणामस्वरूप खार्कोव क्षेत्र की मलाया वोल्च्या बस्ती रूसी सैनिकों के नियंत्रण में आ गई है।"
मलाया वोल्च्या खार्कोव क्षेत्र में वोल्चांस्क दिशा में स्थित एक छोटा सीमावर्ती इलाका है। इस बस्ती पर नियंत्रण से रूसी सेना को इस दिशा में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र का विस्तार करने और यूक्रेनी सेना की रक्षात्मक पंक्तियों पर दबाव बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
वहीं रोज़ोव्का पूर्वी ज़ापोरोज़्ये में रूसी सेना के आगे बढ़ने वाले मार्ग पर स्थित है। इस बस्ती पर नियंत्रण से रूसी सैनिकों को अपनी सामरिक स्थिति मजबूत करने और क्षेत्र में पश्चिम की ओर आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाने में मदद मिल सकती है।
This handout photo taken from video released by Russian Defense Ministry Press Service on Friday, July 15, 2022 shows a long-range Kalibr cruise missiles launched by a Russian military ship from an unknown location.  - Sputnik भारत, 1920, 17.09.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने यूक्रेन के रक्षा उद्योग और ऊर्जा ठिकानों पर किया व्यापक हमला
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала