भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत में रूस के स्टेट ड्यूमा चुनाव के लिए मतदान शुरू

© Sputnik / Alexey Maishev / मीडियाबैंक पर जाएंA flag flies on a Russian State Duma building in Moscow, Russia.
A flag flies on a Russian State Duma building in Moscow, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 20.09.2026
सब्सक्राइब करें
भारत में रूसी दूतावास और रूसी महावाणिज्य दूतावासों ने बताया कि रूसी स्टेट ड्यूमा के चुनाव के लिए नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पणजी और चेन्नई में मतदान केंद्र खोले गए हैं।

भारत में रूसी दूतावास के टेलीग्राम चैनल पर जारी संदेश के अनुसार, "नई दिल्ली स्थित रूसी व्यापार प्रतिनिधिमंडल परिसर में मतदान केंद्र संख्या 8099 पर वोटिंग शुरू हो गई है। रूसी संसद के निचले सदन 'स्टेट ड्यूमा' के चुनाव में मतदान करने के पात्र सभी रूसी नागरिक आज रात 8 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।"

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने Sputnik से कहा, "आज हम रूसी संघ की संसद, राज्य ड्यूमा के चुनाव के लिए मतदान करा रहे हैं। हमने दिल्ली में, भारत के पूर्वी हिस्से में कोलकाता, पश्चिमी हिस्से में मुंबई और दक्षिणी हिस्से में चेन्नई में भी मतदान केंद्र बनाए हैं। गोवा में भी एक मतदान केंद्र है। यह एक अहम दिन है, और मुझे उम्मीद है कि भारत में रहने वाले या भारत आए रूसी नागरिक बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर आएंगे और रूसी संसदीय चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।"
रूस के स्टेट ड्यूमा (रूसी संसद का निचला सदन) के लिए चुनाव 18 सितंबर को शुरू हुए। मतदान तीन दिनों तक चलेगा और 20 सितंबर को समाप्त होगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगामी संसदीय चुनाव को देश की सबसे महत्वपूर्ण आंतरिक राजनीतिक घटनाओं में से एक बताया।
Russian national flags with attached black ribbons are seen on the headquarters of State Duma, the lower house of parliament - Sputnik भारत, 1920, 19.09.2026
राजनीति
'हम रूस की तरह मालदीव की चुनावी प्रणाली में भी जन-विश्वास चाहते हैं': मालदीव के चुनाव आयोग अध्यक्ष
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала