डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारतीय नौसैनिक जहाज सह्याद्री और कुलिश समुद्री सैन्य अभ्यास के लिए पहुंचे फिलीपींस

© Photo : Indian NavyINS Kulish
INS Kulish - Sputnik भारत, 1920, 21.09.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कुलिश फिलीपींस के सुबिक बे पहुंच गए हैं। दोनों जहाज भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल तैनाती के तहत आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (ADMM)-प्लस संयुक्त सहयोग गतिविधि (JCA) में भाग लेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस अभ्यास में आसियान सदस्य देशों और आठ ‘प्लस’ देशों की नौसेनाएं पेशेवर और परिचालन गतिविधियों के लिए एक साथ आएंगी।
बयान में कहा गया, "इसका उद्देश्य नौसेनाओं के बीच तालमेल बेहतर करना, आपसी समझ को मजबूत करना और समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।"
भारतीय नौसेना की यह भागीदारी सरकार की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और 'महासागर' विजन के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास को बढ़ावा देना है।
इस तैनाती के दौरान भारतीय नौसेना के जवान क्षेत्रीय नौसैनिक बलों के साथ बातचीत करेंगे और साझा समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए अपने मिशन से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।
बयान में आगे कहा गया, "यह बंदरगाह यात्रा भारत और फिलीपींस के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग के बीच हो रही है। अगस्त 2025 में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित होने के बाद, यह तैनाती भारत और फिलीपींस के बीच पेशेवर संबंधों और समुद्री सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है।"
General Dhiraj Seth, Chief of the Army Staff (COAS) in Russia - Sputnik भारत, 1920, 19.09.2026
डिफेंस
भारतीय सेनाध्यक्ष की रूस यात्रा पूरी, सैनिक संबंध और प्रगाढ़
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала