यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने यूक्रेनी सेना से जुड़े लॉजिस्टिक केंद्रों और बंदरगाहों को बनाया निशाना

© Sergey BobylevRussian serviceman
Russian serviceman - Sputnik भारत, 1920, 21.09.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सेना ने रविवार-सोमवार की रात ड्रोन से यूक्रेनी सेना के लिए इस्तेमाल किए जा रहे लॉजिस्टिक केंद्रों, गोदामों, बंदरगाहों और मालवाहक जहाजों पर हमले किए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि कीव क्षेत्र के शास्तलिवे में स्थित बीडीयू लॉजिस्टिक (BDU Logistic) केंद्र को निशाना बनाया गया। इसके गोदामों में सैन्य उपयोग के सामान का भंडारण और वितरण किया जा रहा था।
इसके अलावा, कीव क्षेत्र के बोयारका में एक गैस वितरण केंद्र पर हमला किया गया, जो यूक्रेन के रक्षा उद्योग से जुड़े उद्यमों को गैस की आपूर्ति करता था।
दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह में यूक्रेनी सेना के लिए सामान लेकर पहुंचे एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाया गया। इज़मेल बंदरगाह में सैन्य सामान उतारने और उसके भंडारण के लिए इस्तेमाल की जा रही बुनियादी सुविधाओं पर भी हमला किया गया।
मंत्रालय के मुताबिक, समुद्र के रास्ते ओडेसा बंदरगाह जा रहा एक अन्य मालवाहक जहाज भी हमले की चपेट में आया। वह भी यूक्रेनी सेना के लिए सामान ले जा रहा था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала