राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

मेक इन इंडिया के 12 साल: मोदी ने गिनाईं उत्पादन और निर्यात की उपलब्धियां

© AP Photo / MANISH SWARUPBrahmos missile
Brahmos missile  - Sputnik भारत, 1920, 25.09.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेक इन इंडिया' अभियान के 12 साल पूरे होने पर देश में उत्पादन और निर्यात बढ़ने के आंकड़े साझा किए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत में अब अधिक सामान बन रहा है, निवेश बढ़ रहा है और निर्यात में भी तेजी आई है।
मोदी की पोस्ट में बताया गया कि भारत का रक्षा निर्यात 2014 के करीब 690 करोड़ रुपये से बढ़कर 38,400 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इस आंकड़े के साथ साझा की गई पहली तस्वीर में भारत और रूस की संयुक्त रूप से विकसित ब्रह्मोस मिसाइल दिखाई गई है।
प्रधानमंत्री की ओर से साझा आंकड़ों के मुताबिक, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं के तहत 23.8 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन और बिक्री हुई है। इन योजनाओं के तहत निर्यात 15.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। पोस्ट में यह भी बताया गया कि भारत में इस्तेमाल होने वाले 99.2 प्रतिशत मोबाइल फोन अब देश में ही बनाए जाते हैं।

मोदी ने लिखा, "यह बदलाव विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है।"

न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала