https://hindi.sputniknews.in/20260927/lvriov-ne-tiin-dinon-men-snyukt-riaashtr-men-lgbhg-50-baithken-kiin-riuusii-videsh-mntraaly-12422466.html
महज 3 दिनों में रूसी विदेश मंत्री लवरोव ने कीं लगभग 50 कूटनीतिक बैठकें: रूसी विदेश मंत्रालय
महज 3 दिनों में रूसी विदेश मंत्री लवरोव ने कीं लगभग 50 कूटनीतिक बैठकें: रूसी विदेश मंत्रालय
Sputnik भारत
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में बेहद व्यस्त तीन दिनों में... 27.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-27T19:43+0530
2026-09-27T19:43+0530
2026-09-27T19:56+0530
विश्व
सर्गे लवरोव
विदेश मंत्रालय
रूसी विदेश मंत्रालय
मारिया ज़खारोवा
रूस
संयुक्त राष्ट्र
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/19/12400388_0:0:3075:1730_1920x0_80_0_0_695a9fafda758efde709030aeb2d241d.jpg
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "वहां बिताए गए बेहद व्यस्त तीन दिनों के भीतर विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने लगभग 50 बैठकें कीं। इनमें 42 दौर की पूर्ण द्विपक्षीय वार्ताएं शामिल थीं, जिसके लिए खुद 42 देशों के मंत्रियों, प्रधानमंत्रियों और राष्ट्राध्यक्षों ने रूसी प्रतिनिधिमंडल के कक्ष में आकर मुलाकात की। इसके अलावा, कई नेताओं के साथ उनकी चलते-फिरते संक्षिप्त और अनौपचारिक मुलाकातें भी हुईं।" उन्होंने कहा, "इस तरह तीन दिन बीत गए और फिर एक रात विमान में गुज़री।"
https://hindi.sputniknews.in/20260923/lvriov-auri-riubiyo-ne-nyuuyrik-men-ek-ghnte-kii-baithk-puuriii-kii-12385503.html
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/19/12400388_2:0:2731:2047_1920x0_80_0_0_5651dc7b960da7f1578599eb17c521b2.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सर्गे लवरोव, विदेश मंत्रालय, रूसी विदेश मंत्रालय , मारिया ज़खारोवा, रूस , संयुक्त राष्ट्र
सर्गे लवरोव, विदेश मंत्रालय, रूसी विदेश मंत्रालय , मारिया ज़खारोवा, रूस , संयुक्त राष्ट्र
महज 3 दिनों में रूसी विदेश मंत्री लवरोव ने कीं लगभग 50 कूटनीतिक बैठकें: रूसी विदेश मंत्रालय
19:43 27.09.2026 (अपडेटेड: 19:56 27.09.2026) रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में बेहद व्यस्त तीन दिनों में लगभग 50 बैठकें कीं, जिनमें पूर्ण वार्ता के 42 दौर शामिल हैं।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "वहां बिताए गए बेहद व्यस्त तीन दिनों के भीतर विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने लगभग 50 बैठकें कीं। इनमें 42 दौर की पूर्ण द्विपक्षीय वार्ताएं शामिल थीं, जिसके लिए खुद 42 देशों के मंत्रियों, प्रधानमंत्रियों और राष्ट्राध्यक्षों ने रूसी प्रतिनिधिमंडल के कक्ष में आकर मुलाकात की। इसके अलावा, कई नेताओं के साथ उनकी चलते-फिरते संक्षिप्त और अनौपचारिक मुलाकातें भी हुईं।"
इसके अलावा, लवरोव ने सुरक्षा परिषद और महासभा को संबोधित किया, और संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त रूसी और विदेशी संवाददाताओं के लिए एक घंटे से अधिक समय तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, बिना किसी अपवाद के सभी सवालों के जवाब दिए, ज़खारोवा ने कहा।
उन्होंने कहा, "इस तरह तीन दिन बीत गए और फिर एक रात विमान में गुज़री।"