https://hindi.sputniknews.in/20260930/aaiieiie-anuriodh-kie-jaane-pri-iiriaan-men-turint-niriiikshk-bhejne-ke-lie-taiyaari---grosii-12443670.html
आईएईए अनुरोध किए जाने पर ईरान में तुरंत निरीक्षक भेजने के लिए तैयार: ग्रोसी
आईएईए अनुरोध किए जाने पर ईरान में तुरंत निरीक्षक भेजने के लिए तैयार: ग्रोसी
Sputnik भारत
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने Sputnik को बताया कि अगर उन्हें ऐसा अनुरोध प्राप्त होता है, तो आईएईए ईरान में पूरी तरह... 30.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-30T09:13+0530
2026-09-30T09:13+0530
2026-09-30T11:43+0530
राजनीति
ईरान
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध
मध्य पूर्व
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (iaea)
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/06/12/9314115_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_248f96cd150760ca389afd4f4c62c6a7.jpg
"अगर हमसे पूछा जाए, तो तुरंत, कल ही शुरू कर दें," ग्रोसी ने ईरान में आईएईए का काम फिर से शुरू होने की समय-सीमा के बारे में पूछे जाने पर कहा।ऐसी तैनाती कितनी व्यावहारिक होगी, इस पर एक अनुवर्ती प्रश्न का जवाब देते हुए, एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि विशेषज्ञ पहले से ही लौटने के लिए तैयार हैं।ग्रॉसी ने बेहद भरोसे के साथ कहा, "व्यावहारिक स्तर पर भी हमारी टीमें पूरी तरह तैयार हैं। हमें अच्छी तरह मालूम है कि हमें कहां जाना है और क्या करना है। यह कोई खोखला दावा नहीं, बल्कि हमारी वास्तविक क्षमता है। हमारी टीमें तुरंत मोर्चे पर तैनात होने के लिए तैयार हैं।"पिछले साल ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए हमलों और एजेंसी के साथ सहयोग रोकने के तेहरान के फ़ैसले के बाद ईरान में आईएईए के बड़े पैमाने पर निरीक्षण के काम में रुकावट आई थी। सुरक्षा कारणों से आईएईए निरीक्षकों को देश से वापस बुला लिया गया था, जबकि सुरक्षा उपायों के तहत परमाणु सुविधाओं तक एजेंसी की पहुंच काफी प्रतिबंधित कर दी गई थी।
https://hindi.sputniknews.in/20260929/iiriaan-mdhysthon-ne-mdhy-puuriv-snghrish-ko-hl-krine-ke-triiikon-pri-chrichaa-kii---videsh-mntrii-12433978.html
ईरान
मध्य पूर्व
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/06/12/9314115_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_0b3bd71e69e54e4962dd2d0d5ec9f4d8.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
ईरान, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, मध्य पूर्व, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (iaea)
ईरान, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, मध्य पूर्व, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (iaea)
आईएईए अनुरोध किए जाने पर ईरान में तुरंत निरीक्षक भेजने के लिए तैयार: ग्रोसी
09:13 30.09.2026 (अपडेटेड: 11:43 30.09.2026) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने Sputnik को बताया कि अगर उन्हें ऐसा अनुरोध प्राप्त होता है, तो आईएईए ईरान में पूरी तरह से संचालन फिर से शुरू करने हेतु तुरंत निरीक्षक भेजने के लिए तैयार है।
"अगर हमसे पूछा जाए, तो तुरंत, कल ही शुरू कर दें," ग्रोसी ने ईरान में आईएईए का काम फिर से शुरू होने की समय-सीमा के बारे में पूछे जाने पर कहा।
ऐसी तैनाती कितनी व्यावहारिक होगी, इस पर एक अनुवर्ती प्रश्न का जवाब देते हुए, एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि विशेषज्ञ पहले से ही लौटने के लिए तैयार हैं।
ग्रॉसी ने बेहद भरोसे के साथ कहा, "व्यावहारिक स्तर पर भी हमारी टीमें पूरी तरह तैयार हैं। हमें अच्छी तरह मालूम है कि हमें कहां जाना है और क्या करना है। यह कोई खोखला दावा नहीं, बल्कि हमारी वास्तविक क्षमता है। हमारी टीमें तुरंत मोर्चे पर तैनात होने के लिए तैयार हैं।"
पिछले साल
ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए हमलों और एजेंसी के साथ सहयोग रोकने के तेहरान के फ़ैसले के बाद ईरान में आईएईए के बड़े पैमाने पर निरीक्षण के काम में रुकावट आई थी। सुरक्षा कारणों से आईएईए निरीक्षकों को देश से वापस बुला लिया गया था, जबकि सुरक्षा उपायों के तहत परमाणु सुविधाओं तक एजेंसी की पहुंच काफी प्रतिबंधित कर दी गई थी।