- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

पूरी दुनिया में हो रही है लवरोव के यूएन भाषण की चर्चा: रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता

© Sputnik / Sergey Guneev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Foreign Minister Sergey Lavrov at the 81st session of the UN General Assembly
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov at the 81st session of the UN General Assembly - Sputnik भारत, 1920, 30.09.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश मंत्रालय की आधिकारिक प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण का हर महाद्वीप में विश्लेषण किया जा रहा है और उसके बारे में चर्चा भी की जा रही है।
लवरोव ने 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की जनरल डिबेट के दौरान भाषण दिया था।

ज़खारोवा ने Sputnik रेडियो पर कहा, "मैंने कल ही इस पर आ रही वैश्विक प्रतिक्रियाएं देखी हैं। मेरा मानना है कि इस समय दुनिया के कोने-कोने में लवरोव के इस भाषण को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस के रुख का गहन विश्लेषण हो रहा है।"

उनके अनुसार, लवरोव ने अपने भाषण में वेनेज़ुएला की ओर ध्यान खींचा। लवरोव ने कहा था कि एक संप्रभु देश के राष्ट्रपति का एक मनगढ़ंत बहाने से जबरदस्ती अपहरण करना आधुनिक अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक बहुत बड़ी घटना है, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर रहे हैं। राजनयिक ने कहा कि केवल एक देश संयुक्त राष्ट्र के मंच से इस मुद्दे को उठा रहा है।
न्यूयॉर्क में इस उच्च-स्तरीय सम्मेलन के दौरान, विदेश मंत्री लवरोव ने लगभग 50 द्विपक्षीय बैठकें कीं, जिसमें भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बातचीत शामिल थी। उनके भाषण के बाद, रूसी विदेश मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।
Sergey Lavrov - Sputnik भारत, 1920, 29.09.2026
रूस की खबरें
यूरोपीय देश रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं, इसमें कोई शक नहीं है: लवरोव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала