व्यापार और अर्थव्यवस्था

कचरे से बनेगी स्वच्छ गैस, भारत ने ₹23,731 करोड़ की GOBARdhan योजना उतारी

© Photo : Getty ImagesUnion Minister of Petroleum and Natural Gas Hardeep Singh Puri
Union Minister of Petroleum and Natural Gas Hardeep Singh Puri - Sputnik भारत, 1920, 01.10.2026
सब्सक्राइब करें
भारत ने ₹23,731 करोड़ की GOBARdhan योजना को लागू करते हुए इसका एकीकृत डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। इस योजना के तहत गोबर, फसल अवशेष और दूसरे जैविक कचरे से कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) का उत्पादन बढ़ाया जाएगा।
भारत अभी अपनी प्राकृतिक गैस जरूरतों का करीब आधा हिस्सा आयात से पूरा करता है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का LNG आयात बिल 13 अरब डॉलर यानी मौजूदा विनिमय दर पर करीब ₹1.25 लाख करोड़ रहा। ऐसे में योजना का मकसद देश में स्वच्छ गैस का उत्पादन बढ़ाकर आयात पर निर्भरता कम करना है।
योजना के तहत CBG उत्पादकों को गैस की खरीद की गारंटी, सरकार समर्थित कीमत, संयंत्र और पाइपलाइन के लिए सहायता तथा ऋण गारंटी मिलेगी। नया डिजिटल पोर्टल संयंत्रों के पंजीकरण से लेकर सरकारी सहायता के आवेदन तक पूरी प्रक्रिया को एक मंच पर लाएगा।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने योजना के क्रियान्वयन कार्यक्रम में कहा, "यह योजना घरेलू CBG उत्पादन को लगभग दस गुना बढ़ाने के लिए तैयार की गई है।"
पुरी ने बताया कि देश में 217 CBG संयंत्र चालू हो चुके हैं, जबकि 357 निर्माणाधीन हैं। उनके मुताबिक नए ढांचे से कच्चे माल के संग्रह से लेकर गैस की बिक्री तक पूरी श्रृंखला को आपस में जोड़ने में मदद मिलेगी।
GOBARdhan के जरिए कृषि अवशेष, पशु अपशिष्ट और नगरपालिका के जैविक कचरे को स्वच्छ ईंधन में बदला जाएगा। इससे कचरा प्रबंधन बेहतर होने के साथ किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और निजी निवेशकों के लिए आय के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।
Moscow Kremlin - Sputnik भारत, 1920, 24.09.2026
राजनीति
जमी हुई रूसी संपत्तियों की आय यूक्रेन को देना 'चोरी': क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала