डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

फिलीपींस में AIME 2026 अभ्यास में भारतीय नौसेना ने किए बचाव और समुद्री अभियान के अभ्यास

© Photo : Indian NavyIndian warships Sahyadri and Kulish take part in AIME 2026 in the Philippines.
Indian warships Sahyadri and Kulish take part in AIME 2026 in the Philippines. - Sputnik भारत, 1920, 03.10.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि और आईएनएस कुलिश ने फिलीपींस में आयोजित AIME 2026 अभ्यास में अपनी भागीदारी पूरी कर ली है।
नौसेना ने बताया कि बंदरगाह और समुद्र में चले अभ्यास के दो चरणों में पेशेवर अनुभव साझा करने, आपसी तालमेल बढ़ाने और समुद्री प्रशिक्षण पर जोर दिया गया।
समुद्री चरण में दोनों युद्धपोतों ने मानवीय सहायता और आपदा राहत के साथ संदिग्ध जहाजों पर चढ़ने, उनकी तलाशी लेने और उन्हें जब्त करने का अभ्यास किया। इस दौरान चलते हुए समुद्र में रसद की आपूर्ति से जुड़े अभ्यास भी हुए।
हेलीकॉप्टरों ने एक जहाज से उड़ान भरकर दूसरे के डेक पर उतरने, हवाई रास्ते से रसद पहुंचाने और घायलों को निकालने का अभ्यास किया। AIME 2026 की थीम 'विश्वास की नींव पर, समुद्र में एकजुट' रखी गई थी।
INS Trikand - Sputnik भारत, 1920, 18.09.2026
विश्व
खाड़ी-ए-अदन में भारतीय नौसेना की बड़ी मुहिम, 449 व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала