डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारत-मंगोलिया साझा सैनिक नोमेडिक एलीफेंट अभ्यास संपन्न

© Photo : Indian ArmyIndian and Mongolian troops conclude Exercise Nomadic Elephant in Pithoragarh, Uttarakhand.
Indian and Mongolian troops conclude Exercise Nomadic Elephant in Pithoragarh, Uttarakhand. - Sputnik भारत, 1920, 04.10.2026
सब्सक्राइब करें
भारत और मंगोलिया के बीच चल रहे साझा अभ्यास नोमेडिक एलीफेंट का उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 3 अक्टूबर को समापन हो गया। 20 सितंबर को प्रारंभ हुए इस साझा अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के मध्य साथ काम करने की क्षमता में वृद्धि करना, आपसी समझ को सुदृढ़ करने के साथ ही मित्रता और सहयोग के प्राचीन बंधन को आगे बढ़ाना था।
भारतीय सेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि इस अभ्यास ने दोनों सैनिक दलों को साथ में प्रशिक्षित होने, अनुभव और निपुणता को बांटने का अवसर दिया है जिससे साझा कार्रवाई करने की क्षमता में वृद्धि हुई है।
अभ्यास तीन चरणों में संपन्न हुआ जिसके पहले चरण में 20 से 23 सितंबर तक एक-दूसरे के कार्रवाई करने के और प्रशिक्षण के तरीक़ों को समझने पर बल दिया गया। दूसरे चरण में 24 से 30 सितंबर तक साझा प्रशिक्षण और सामरिक अभ्यास किए गए। तीसरे चरण में 1 और 2 अक्टूबर को इन सारे साझा प्रशिक्षणों को परखा गया।
साझा प्रशिक्षण में सामरिक अभ्यास, गुप्तचरी और चौकसी की गतिविधियां, तकनीकी प्रदर्शन, हेलीकॉप्टर से उतरने की कार्रवाई, हताहतों को संभालना और उन्हें बाहर निकालने जैसे सैनिक काम थे। सामान्य सैनिक गतिविधियों के अतिरिक्त निशाना लगाने, विशेष योग्यता, ड्रोन की कार्रवाइयां और साइबर सुरक्षा जैसी नई युद्धकलाओं का भी प्रशिक्षण दिया गया।
समापन समारोह में दोनों सैनिक दलों को अपने प्रशिक्षण और अनुभवों के प्रदर्शन का अवसर मिला। दोनों देशों के बीच संबंधों को समझने के लिए भारत और मंगोलिया की समृद्ध संस्कृति और सैनिक विरासत का भी प्रदर्शन किया गया। सैनिकों के बीच मित्रता, भ्रातृत्व और सम्मान को प्रगाढ़ करने के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
Su-57 - Sputnik भारत, 1920, 03.10.2026
डिफेंस
पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के आयात का विकल्प खुला: वायुसेना प्रमुख
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала