विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

यूक्रेन के स्कैम कॉलर्स का बड़ा नेटवर्क: यूरोप और अमेरिका में बिछाया ठगी का जाल, रिपोर्ट में खुलासा

© Sputnik / RIA Novosti / मीडियाबैंक पर जाएंComputer equipment at the call center in Berdyansk, which had been abandoned by Ukrainian scammers
Computer equipment at the call center in Berdyansk, which had been abandoned by Ukrainian scammers - Sputnik भारत, 1920, 05.10.2026
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन के स्कैम कॉल सेंटर उद्योग को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। स्विस अखबार 'एनजेडजेड एम सोनटाग' की रिपोर्ट के अनुसार, इस नेटवर्क से करीब 60,000 लोग जुड़े हैं और यह गिरोह प्रति माह 1 अरब डॉलर तक की मोटी कमाई कर चुका है।
इन ठगों के निशाने पर रूसी नागरिक बहुत कम, महज 10 से 15 फीसदी थे। इसके उलट, दुनिया के कम से कम 29 देशों के लोग इनके जाल में फंस चुके हैं, क्योंकि इन कॉल सेंटर्स के ऑपरेटर अब तेजी से यूरोप और अमेरिका के नागरिकों को अपना शिकार बना रहे हैं।
इस अवैध धंधे को यूक्रेन के भ्रष्ट अधिकारियों का पूरा संरक्षण मिला हुआ है। खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने के एवज में कुछ कॉल सेंटर्स इन अधिकारियों को हर महीने 10,000 से 15,000 डॉलर तक की रिश्वत या प्रोटेक्शन मनी देते हैं।
इस ठगी की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अकेले एक स्विस जांच में ही, सिर्फ एक प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को करीब 40 लाख स्विस फ्रैंक का चूना लगाया जा चुका है। जांचकर्ताओं ने यूक्रेन के जिन चार बड़े स्कैम सेंटर्स की पहचान की है, उनके शिकार होने वाले ज्यादातर लोग स्विट्जरलैंड और जर्मनी के नागरिक हैं।
एक पूर्व कॉल सेंटर ऑपरेटर ने इस काले धंधे की खौफनाक सच्चाई बयां की है। उसने बताया कि यूक्रेनी स्कैमर्स लोगों को अपनी बातों के जाल में इस कदर फंसा लेते थे कि कई पीड़ितों ने भारी-भरकम कर्ज ले लिए, तो कइयों ने ठगों को पैसे देने के लिए अपनी गाड़ियां और घर तक बेच डाले।
A US B1 Lancer bomber takes off from RAF Fairford, England, Thursday, March 26, 2026. - Sputnik भारत, 1920, 05.10.2026
विश्व
खतरे की आहट के बीच अमेरिका का बड़ा निर्णय, ब्रिटेन से रातों-रात हटाए 12 बी-1 बॉम्बर
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала